फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलपीजी सिलेंडर के दामों में इजाफा, विमानों का ईंधन भी हुआ महंगा

Sun, 01 Oct 2017 07:51 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार ने सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर और विमान ईंधन की कीमतें बढ़ा दी हैं। रसोई गैस के दाम प्रति सिलेंडर डेढ़ रुपये बढ़ गए हैं जबकि विमान ईंधन यानी एटीएफ के दाम में छह फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने नए मूल्यों की जानकारी दी है।
विज्ञापन


सरकार ने एलपीजी पर सब्सिडी समाप्त करने के लिए हर महीने इसकी कीमतों में बढ़ोतरी का फैसला किया है। आईओसी ने कहा कि दिल्ली में 14.2 किलोग्राम के सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम अब 488.68 रुपये होगा।

अभी तक यह 487.18 रुपये है। इससे पहले एक सितंबर को एलपीजी के दाम में सात रुपये प्रति सिलेंडर की वृद्धि की गई थी। पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने 31 जुलाई को लोकसभा को सूचित किया था कि सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों को सब्सिडी वाले सिलेंडर का दाम हर महीने चार रुपये बढ़ाने को कहा है जिससे अगले साल मार्च तक सारी सब्सिडी समाप्त की जा सके।
विज्ञापन


एक अगस्त को रसोई गैस सिलेंडर के दाम 2.31 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ाए गए थे। सूत्रों का कहना है कि इसी के मद्देनजर एक सितंबर को पेट्रोलियम कंपनियों ने अधिक मूल्यवृद्धि की है। 

पिछले साल जुलाई से अब तक सिलेंडर 69.50 रुपये महंगा 
पिछले साल जुलाई से मासिक वृद्धि की योजना लागू होने के बाद से सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर का दाम 69.50 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ चुका है।

जून, 2016 में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर का मूल्य 419.18 रुपये था। बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर का दाम भी डेढ़ रुपये बढ़ाकर 599 रुपये कर दिया गया है। इससे पहले एक सितंबर को इसका दाम 73.50 रुपये बढ़ाकर 597.50 रुपये प्रति सिलेंडर किया गया था।

विमान ईंधनों की कीमतों लगातार तीसरी बढ़ोतरी 
अगस्त से विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमतों में लगातार यह तीसरी बढ़ोतरी है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल कीमतों में मजबूती की वजह से यहां भी एटीएफ के दाम बढ़े हैं।

दिल्ली में अब एटीएफ का दाम 3,025 रुपये बढ़कर 53,045 रुपये प्रति किलोलीटर होगा। अभी तक इसकी कीमत 50,020 रुपये प्रति किलोलीटर है।  इससे पहले एक सितंबर को एटीएफ कीमतों में चार प्रतिशत या 1910 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें