फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

990 रुपये में यात्रा की स्कीम, जेट एयरवेज ने बढ़ाई समय सीमा

Tue, 27 Dec 2016 01:21 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लो फ्रिल एयरलाइंस जेट एयरवेज ने अपनी 990 रुपये में हवाई यात्रा की स्कीम की समय सीमा को बढ़ा दिया गया है। जेट एयरवेज की “बेस्ट फेयर्स फॉरएवर” स्कीम के तहत ऑफर 27 दिसंबर 2016 तक बढ़ा दिया है। इसके तहत जेट एयरवेज ने कुछ चुनिंदा डोमेस्टिक हवाई रूटों पर एक टिकट का दाम न्यूनतम 990 रुपये तय किया गया है।
विज्ञापन


ऑफर 4 जनवरी 2017 और उसके बाद की हवाई यात्राओं के लिए मान्य होगा। टिकट की खरीद यात्रा से 15 दिन पहले ही करनी होगी तभी यह ऑफर मिल सकेगा। गौरतलब है कि जेट एयरवेज ने इससे पहले भी 28 नवंबर 2016 को 889 रुपये में हवाई यात्रा का ऑफर दिया था।

नए ऑफर्स की वजह से हवाई यात्रा से सफर करने वालों की तादाद में अच्छा इजाफा देखा गया है। डीजीसीए के मुताबिक, जनवरी 2016 से नवंबर 2016 में हवाई यात्रियों की तादाद में 23 % की बढ़ोतरी देखी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें