हवाई सफर का प्लान करने वालों के लिए खुशखबरी। अब आप टिकट बुक कराने के साथ ही बहुत सारे इनाम भी जीत सकते हैं। इस लिस्ट में कार, फोन से लेकर के मुफ्त सफर करने का मौका शामिल है। देश की प्रमुख एयरलाइंस कंपनी ने अपनी 25 साल पूरे होने पर यह ऑफर लांच किया है।
जीत सकते हैं मारुति सियाज
एयरलाइंस कंपनी जेट एयरवेज ने इस ऑफर को निकाला है। इसके तहत कंपनी की वेबसाइट या फिर ऐप पर सीधे टिकट बुक कराने वाले ग्राहकों को गिफ्ट मिलेगा। आप देश -विदेश कहीं के लिए भी टिकट को बुक करा सकते हैं।
30 सितंबर से पहले करनी होगी यात्रा
हालांकि यात्रियों को 30 सिंतबर से पहले यात्रा करनी होगी। यात्रियों को यात्रा की तारीख से 15 दिन पहले टिकट बुक कराना होगा और प्रत्येक बुकिंग पर 10 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा। इसके साथ ही ऑफर जीतने वाले सभी लोगों को मेरियट इंटरनेशनल होटल में रुकने का मौका भी मिलेगा।
यह मिलेगा इनाम
कंपनी ने जो इनाम तय किए हैं उसमें पहले स्थान पर आने वाले व्यक्ति को मारुति सियाज मिलेगी। इसके अलावा 25 लोगों को गूगल का पिक्सल टू एक्सएल और 25 अन्य को फ्लाइट टिकट व होटल में मुफ्त रुकने का मौका मिलेगा।