जून 2026 से मोबाइल रिचार्ज करना और महंगा हो सकता है। जेफरीज की एक रिपोर्ट के अनुसार भारतीय दूरसंचार क्षेत्र की कंपनियां एक बार फिर मोबाइल टैरिफ में बड़ी बढ़ोतरी की तैयारी में हैं। विश्लेषकों का अनुमान है कि जून 2026 में मोबाइल सेवाओं की दरों में लगभग 15% की वृद्धि हो सकती है।
टैरिफ में इस संभावित बढ़ोतरी का सीधा असर टेलीकॉम कंपनियों की कमाई पर दिखेगा। रिपोर्ट का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2027 (FY27) में सेक्टर की रेवेन्यू ग्रोथ रेट वित्त वर्ष 2026 के मुकाबले दोगुनी से अधिक हो जाएगी। जहां FY26 में यह ग्रोथ 7% रहने का अनुमान है, वहीं FY27 में इसके 16% तक पहुंचने की उम्मीद है।
जून 2026 में 15% हेडलाइन टैरिफ हाइक के चलते वित्त वर्ष 2027 में प्रति उपयोगकर्ता औसत राजस्व (ARPU) में भी 14% की स्वस्थ वृद्धि देखने को मिल सकती है। हालांकि, रिपोर्ट में यह भी चेतावनी दी गई है कि टैरिफ महंगे होने के कारण नए ग्राहकों के जुड़ने की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ सकती है।