जेफ बेजोस अमेजन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) का पद छोड़ने जा रहे हैं। बेजोस करीब तीन दशक से इस पद पर थे। कंपनी के अन्य हिस्सों पर ध्यान देने के लिए बेजोस अपना पद छोड़ रहे हैं। सीईओ का पद छोड़ने के बाद वे एग्जेक्यूटिव चेयरमैन बनेंगे। जेफ बेजोस के बाद अमेजन के सीईओ का पद एंडी जैसी संभालेंगे जो कि फिलहाल कंपनी में दूसरे नंबर पर हैं।
कर्मचारियों को चिट्ठी के जरिए मिली जानकारी
अमेजन के सीईओ के पद से जेफ बेजोस के जाने की खबर कंपनी के कर्मचारियों एक चिट्ठी के जरिए मिली। जेफ बेजोस ने अपनी चिट्ठी में लिखा, 'अमेजन के सीईओ के पद पर होना एक बड़ी जिम्मेदारी है, जिसमें बहुत वक्त लगाना पड़ता है। ऐसे में किसी दूसरे काम में ध्यान लगाना मुश्किल होता है। एग्जेक्यूटिव चेयरमैन बनने के बाद मैं कंपनी के अन्य कामों को भी देख सकूंगा।'