Stellantis CEO Carlos Tavares steps down: स्टेलेंटिस की बिक्री में भारी गिरावट, डीलरों के पास बिना बिके वाहनों की अधिकता, कई संयंत्रों में छंटनी, और यूनाइटेड ऑटो वर्कर्स यूनियन से इस्तीफे की मांग के बाद सीईओ कार्लोस टैवारेस ने पद छोड़ा है।
क्रिसलर, जीप, फिएट और प्यूजो सहित नामी-गिरामी ब्रांडों की कार बनाने वाली कंपनी स्टेलांटिस के सीईओ कार्लोस टैवारेस ने इस्तीफा दे दिया है। कंपनी ने रविवार को बताया कि कार्लोस ने बोर्ड के साथ मतभेदों, निराशाजनक बिक्री और सीईओ पद से हटाने की मांग उठने के बाद पद छोड़ने का फैसला किया।
विज्ञापन
स्टेलेंटिस की बिक्री में भारी गिरावट, डीलरों के पास बिना बिके वाहनों की अधिकता, कई संयंत्रों में छंटनी, और यूनाइटेड ऑटो वर्कर्स यूनियन (जो इसके अमेरिकी कर्मचारियों का प्रतिनिधित्व करती है) से इस्तीफे की मांग के बाद कार्लोस टैवारेस ने पद छोड़ा है । इसके अलावे, अमेरिकी डीलरों की एक परिषद की ओर से भी उनके कार्यकाल की तीखी आलोचना की गई थी। स्टेलांटिस के वरिष्ठ स्वतंत्र निदेशक हेनरी डी कैस्ट्रीज ने एक बयान में कहा कि टैवरेस और स्टेलांटिस के निदेशक मंडल के "विचार अलग-अलग थे", जिसके कारण उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।
66 वर्षीय पुर्तगाली व्यवसायी टैवरेस, फ्रांसीसी ऑटोमेकर पीएसए ग्रुप, प्यूज़ो के निर्माता और यूरोपीय-अमेरिकी ऑटोमेकर फिएट-क्रिसलर को नए नाम वाले स्टेलांटिस में विलय करने वाले सौदे के केंद्र में थे। यह टोयोटा, फॉक्सवैगन समूह और हुंडई मोटर समूह के बाद दुनिया की चौथी सबसे बड़ी ऑटोमेकर कंपनी है। जनवरी 2021 में संपन्न हुए उस सौदे से पहले वे पीएसए ग्रुप के अध्यक्ष थे। इस साल की शुरुआत में, यह घोषणा की गई थी कि टैवरेस 2026 की शुरुआत में अपने अनुबंध के अंत में सेवानिवृत्त होंगे।