फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिलायंस की 'मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप' में जापानी कंपनी टीसुजुकी करेगी निवेश

Sun, 12 Jul 2020 02:46 PM IST
Tanuja Yadav बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • जापानी कंपनी टीसुजुकी रिलायंस की मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप में करेगी निवेश
  • रिलायंस की इकोनॉमिक टाउनशिप में जापानी कंपनियों का यह तीसरा बड़ा निवेश
  • हरियाणा में ऑटोमोबाइल सेक्टर को मिलेगा बूस्ट
विज्ञापन
reliance industries limited
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापानी कंपनी टीसुजुकी हरियाणा के झझर स्थित रिलायंस की मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप में 75 करोड़ रुपये का निवेश करेगी। रिलायंस की इकोनॉमिक टाउनशिप में जापानी कंपनियों का यह तीसरा बड़ा निवेश है। जापानी कंपनियां पैनासोनिक और डेंसो पहले ही यहां निवेश कर चुकी हैं। 

विज्ञापन



रिलायंस के ‘मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप लिमिटेड’ (MET) यानी रिलायंस मेट में टीसुजुकी छह एकड़ में अपना प्लांट लगाएगी। कंपनी ऑटोमोबाइल सेक्टर के लिए स्टेयरिंग निकल्स बनाएगी। हरियाणा को देश में ऑटोमोबाइल सेक्टर का गढ़ माना जाता है, टीसुजुकी के निवेश के बाद उम्मीद की जा रही है कि ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री और बल मिलेगा।
    
रिलायंस मेट जापान सरकार की ओर से चिंहित उन 12 साइट्स में से एक है जहां जापान सरकार अपना इंडस्ट्रियल टाउनशिप का विकास करना चाहती है। तीन जापानी कंपनियों के निवेश के बाद और भी जापानी कंपनियों के आने की उम्मीद बंधी है।
विज्ञापन

  
रिलायंस मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, श्रीवल्लभ गोयल ने टीसुजुकी के निवेश को हरियाणा के विकास के लिए वरदान बताया। उन्होंने कहा कि इस निवेश से भारत और जापान के व्यापारिक रिश्ते और मजबूत होंगे, इससे ना केवल इलाके का आर्थिक विकास होगा बल्कि स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलेगा।

जापानी कंपनी टीसुजुकी के प्रबंध निदेशक श्री ईची ओया ने बताया कि कंपनी 2021 में करीब 100 कर्मचारियों के साथ प्रोडक्शन शुरू कर देगी। यहां से घरेलू बाजारों के साथ-साथ निर्यात भी किया जाएगा। उन्होंने सभी कामों के समय पर पूरा होने पर हरियाणा सरकार और रिलायंस मेट का आभार जताया।

रिलायंस मेट में अंतरराष्ट्रीय स्तर की दस कंपनियां पहले ही काम कर रही हैं। 170 से अधिक कंपनियों के साथ समझौता पत्र पर हस्ताक्षर हो चुके हैं वे जल्द ही यहां अपना प्लांट लगाएंगी। मॉडल इकोनॉमिक टाउनशिप में कार्यरत कंपनियां 5000 से ज्यादा लोगों को रोजगार देती हैं। नई कंपनियों के आने से यहां हर साल 5000 युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा होने की उम्मीद है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें