फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वोट ऑन अकाउंट नहीं बल्कि अंतरिम बजट होगा पेश, जेटली ने किया इशारा

Fri, 18 Jan 2019 11:11 AM IST
kapil sharma बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने साफ किया है कि 1 फरवरी को पेश होने वाला बजट वोट ऑन अकाउंट नहीं होगा, ब्लकि यह एक अंतरिम बजट होगा जिसमें सरकार आम जनता के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकती है। 

विज्ञापन


एक टीवी चैनल द्वारा आयोजित अवार्ड कार्यक्रम में जेटली ने वीडियो लिंक के जरिए कहा कि किसानों, मध्यम वर्ग और बेरोजगारों के लिए कई बड़ी और महत्वपूर्ण घोषणाएं की जा सकती हैं। 

खुद पेश करेंगे बजट

इलाज के लिए अमेरिका गए जेटली ने साफ किया कि वो खुद ही बजट को पेश करेंगे। जेटली ने कहा कि चुनावी साल में यह माना जाता है आखिरी बजट को अंतरिम बजट के तौर पर पेश किया जाएगा। 

किसानों के लिए हो सकते हैं बड़े फैसले 

जेटली ने इशारा किया है कि सरकार बजट में किसानों के लिए बड़े फैसले ले सकती है, जिससे उनकी माली हालत में सुधार आए। जेटली ने कहा, ‘हमारे किसानों ने उत्पादकता बढ़ाई है और हमें सरप्लस फूड के दौर में ले आए हैं।

अब सरप्लस फूड का प्रबंधन कई साल से हमारे लिए चुनौती का विषय बना हुआ है। इसलिए कीमतें भी गिर रही हैं। आपदा, सूखा, चिंता जैसे हालात को काबू में करने के लिए होने वाले उपायों को लोकलुभावन व्यय के तौर पर नहीं देखा जा सकता है।’

कम हुए खाद्य पदार्थों के दाम

खाद्य पदार्थों के दाम लगातार कम होना एक चिंता की बात है। इससे किसानों की आमदनी काफी कम हो गई है। किसानों को अगर फसल की लागत ही नहीं निकलेगी तो वो कैसे आगे खेती कर पाएगा। हमारे किसानों ने उत्पादकता बढ़ाई है और हमें सरप्लस फूड के दौर में ले आए हैं। अब सरप्लस फूड का प्रबंधन कई साल से हमारे लिए चुनौती का विषय बना हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें