फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hindenburg Report: हिडनबर्ग की ताजा रिपोर्ट के बाद जैक डोर्सी की नेटवर्थ 526 मिलियन डॉलर घटी, जानें डिटेल्स

Fri, 24 Mar 2023 10:38 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Hindenburg Report: हिंडनबर्ग ने गुरुवार को एक रिपोर्ट में दावा किया है कि ब्लॉक ने अपने उपभोक्ताओं की संख्या को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया है। कंपनी के स्टॉक्स में मौलिक आधार पर विशुद्ध रूप से 65% से 75% की गिरावट आ सकती है। हालांकि, कंपनी ने आरोपों से इनकार किया
विज्ञापन
jack dorsey
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भुगतान कंपनी ब्लॉक के सह-संस्थापक जैक डोर्सी की नेटवर्थ में हिंडनबर्ग रिसर्च की ताजा रिपोर्ट के बाद बड़ी गिरावट दर्ज की गई। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया है कि भुगतान कंपनी ने अपने संचालन में व्यापक धोखाधड़ी को नजरअंदाज किया है। 

विज्ञापन


डोर्सी की संपत्ति में गुरुवार को 526.4 मिलियन डॉलर (करीब 42 अरब आठ करोड़ रुपये) की गिरावट आई है। यह गिरावट मई के बाद उनकी नेटवर्थ में आई एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट है। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार 11% की गिरावट के बाद अब उनकी संपत्ति 4.4 अरब डॉलर रह गई है।

हिंडनबर्ग ने  किया दावा- कंपनी ने उपभोक्ताओं की संख्या बढ़ा-चढ़ाकर दिखायी
हिंडनबर्ग ने गुरुवार को एक रिपोर्ट में दावा किया है कि ब्लॉक ने अपने उपभोक्ताओं की संख्या को बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया है। कंपनी के स्टॉक्स में मौलिक आधार पर विशुद्ध रूप से 65% से 75% की गिरावट आ सकती है। हालांकि, कंपनी ने आरोपों से इनकार किया और कहा कि वह शॉर्ट-सेलर के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की योजना बना रही है।
विज्ञापन


गुरुवार को भुगतान कंपनी ब्लॉक के शेयर 22% तक टूटे
हिंडनबर्ग की रिपोर्ट सार्वजनिक होने के बाद गुरुवार को ब्लॉक के शेयर 22% तक गिर गए। वे आखिरकार 15% की गिरावट के साथ बंद हुए। जैक डोर्सी ट्विटर के भी सहसंस्थापक हैं। फिलहाल उनकी अधिकांश व्यक्तिगत संपत्ति ब्लॉक से जुड़ी हुई है। ब्लूमबर्ग वेल्थ इंडेक्स का अनुमान है कि फर्म में उनकी हिस्सेदारी 3 बिलियन डॉलर है। वहीं अब  एलन मस्क की सोशल मीडिया कंपनी ट्विटर में उनकी करीब 388 मिलियन डॉलर की हिस्सेदारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें