फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ITC Scam: 182 करोड़ रुपये के फर्जी आईटीसी मामले में बड़ी कार्रवाई, रोबोस्टील की निदेशक गिरफ्तार

Thu, 08 Sep 2022 10:18 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ITC Scam: 1,075 करोड़ रुपये के फर्जी चालानों के आधार पर 182 करोड़ रुपये के नकली आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) का अवैध रूप से लाभ उठाने और उपयोग करने के मामले में सीजीएसटी नवी मुंबई के अधिकारियों ने रोबोस्टील ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
जीएसटी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महाराष्ट्र के नवी मुंबई सीजीएसटी के अधिकारियों ने रोबोस्टील ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड की निदेशक को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि उनकी गिरफ्तारी 1,075 करोड़ रुपये के फर्जी चालानों के आधार पर 182 करोड़ रुपये के नकली आईटीसी (इनपुट टैक्स क्रेडिट) का अवैध रूप से लाभ उठाने और उपयोग करने के मामले में की गई है। सूत्रों के मुताबिक उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

वहीं इसी तरह के एक अन्य मामले में सीजीएसटी मुंबई साउथ के अधिकारियों ने 27.80 रुपये के फेक आईटीसी के मामले में टेक्नो सेटकॉम इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के निदेश को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में आरोपित ने 142 करोड़ रुपये के फर्जी इनवॉइस इश्यू कर आईटीसी का लाभ लिया गया। आरोपित को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन



मुंबई के सायन और बोरीवली क्षेत्र में आयकर विभाग की छापेमारी
वहीं, टैक्स चोरी और राजनीतिक फंडिंग के सिलसिले में मुंबई के सायन और बोरीवली इलाके में आयकर छापेमारी चल रही है। छापेमारी बुधवार से जारी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें