फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Elon Musk: 'यह सम्मान की बात, इस साल भारत यात्रा के लिए उत्सुक'; पीएम मोदी से बातचीत के बाद एलन मस्क बोले

Sat, 19 Apr 2025 03:40 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Elon Musk: टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने शनिवार को बताया कि वे साल के अंत तक भारत आने के लिए उत्सुक हैं। एलन मस्क ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत के बाद यह टिप्पणी की। आइए इस बारे में और जानते हैं।
विज्ञापन
एलन मस्क, नरेंद्र मोदी - फोटो : एलन मस्क, नरेंद्र मोदी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने शनिवार को बताया कि वे साल के अंत तक भारत आने के लिए उत्सुक हैं। एलन मस्क ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत के बाद यह टिप्पणी की। इस बातचीत के दौरान मस्क और मोदी ने प्रौद्योगिकी और नवाचार में सहयोग आगे बढ़ाने पर चर्चा की।

विज्ञापन


उस बैठक के दौरान मोदी और मस्क ने एआई, अंतरिक्ष अन्वेषण (स्पेस एक्सप्लोरेशन), नवाचार और सतत विकास के साथ अन्य क्षेत्रों में भारतीय और अमेरिकी संस्थाओं के सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की। 
 
अमेरिका में फरवरी में हुई बैठक के बाद पीएम मोदी ने पोस्ट किया था कि एलन मस्क और उनके परिवार के साथ मिलकर खुशी हुई। इस मुलाकात में हमने अलग-अलग विषयों पर बातचीत की। इसके साथ ही उन्होंने न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन को भारत में आगे बढ़ाने की बात की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें