Elon Musk: टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने शनिवार को बताया कि वे साल के अंत तक भारत आने के लिए उत्सुक हैं। एलन मस्क ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत के बाद यह टिप्पणी की। आइए इस बारे में और जानते हैं।
टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क ने शनिवार को बताया कि वे साल के अंत तक भारत आने के लिए उत्सुक हैं। एलन मस्क ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ टेलीफोन पर हुई बातचीत के बाद यह टिप्पणी की। इस बातचीत के दौरान मस्क और मोदी ने प्रौद्योगिकी और नवाचार में सहयोग आगे बढ़ाने पर चर्चा की।
विज्ञापन
उस बैठक के दौरान मोदी और मस्क ने एआई, अंतरिक्ष अन्वेषण (स्पेस एक्सप्लोरेशन), नवाचार और सतत विकास के साथ अन्य क्षेत्रों में भारतीय और अमेरिकी संस्थाओं के सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा की।
अमेरिका में फरवरी में हुई बैठक के बाद पीएम मोदी ने पोस्ट किया था कि एलन मस्क और उनके परिवार के साथ मिलकर खुशी हुई। इस मुलाकात में हमने अलग-अलग विषयों पर बातचीत की। इसके साथ ही उन्होंने न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन को भारत में आगे बढ़ाने की बात की।