फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयर इंडिया: जनवरी से दिल्ली-तेल अवीव के लिए सीधी उड़ानें फिर से शुरू होंगी, इस्राइल के पर्यटन मंत्रालय का दावा

Wed, 05 Nov 2025 07:48 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Air India: नई दिल्ली और तेल अवीव के बीच एयर इंडिया की सीधी उड़ान सेवा के फिर से शुरू होने से कनेक्टिविटी में वृद्धि होगी। यह सेवा एक जनवरी 2026 को फिर से शुरू होगी। आइए इस बारे में जानें।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नई दिल्ली और तेल अवीव के बीच एयर इंडिया की सीधी उड़ान सेवा के फिर से शुरू होने से कनेक्टिविटी में वृद्धि होगी। यह सेवा एक जनवरी 2026 को फिर से शुरू होगी। इस्राइल के पर्यटन मंत्रालय ने बुधवार को यह जानकारी दी। इस्राइल के पर्यटन मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि इससे दोनों देशों के बीच पर्यटन और आर्थिक आदान-प्रदान को प्रोत्साहन मिलने की उम्मीद है।

बहाल किए गए मार्ग पर रविवार से गुरुवार तक पांच साप्ताहिक उड़ानें संचालित होंगी। इनके लिए उन्नत बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान का उपयोग किया जाएगा। तेल अवीव से उड़ान सुबह 11:40 बजे रवाना होगी और रात 8:50 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वहीं दिल्ली से उड़ान सुबह 7:00 बजे रवाना होगी और सुबह 9:55 बजे तेल अवीव पहुंचेगी। इससे आगे के लिए आसान कनेक्शन की सुविधा मिलेगी। इस्राइली विमानन कम्पनी अर्किया एयरलाइंस ने भी भारत के लिए सीधी उड़ान शुरू करने की गहरी इच्छा जाहिर की है।

भारतीय राजदूत के साथ अर्किया की हाल की उच्चस्तरीय बैठक में हवाई संपर्क को मजबूत करने की अपार क्षमता और इच्छा के बारे में बताया गया। अर्किया मुंबई, बेंगलुरु और गोवा जैसे गंतव्यों के लिए उड़ान सेवा शुरू करने पर विचार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें