फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRCTC-HDFC: यात्रा क्रेडिट कार्ड के लिए आईआरसीटीसी व एचडीएफसी बैंक में साझेदारी, रूपे नेटवर्क पर होगा आधारित

Wed, 01 Mar 2023 05:29 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IRCTC-HDFC: IRCTC-HDFC क्रेडिट कार्ड टिकटिंग वेबसाइट और आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट ऐप के माध्यम से बुक किए गए ट्रेन टिकटों की बुकिंग पर विशेष लाभ और अधिकतम बचत की सुविधाएं प्रदान करेगा। 
विज्ञापन
एचडीएफसी-आईआरसीटीसी क्रेडिट कार्ड - फोटो : IRCTC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेल मंत्रालय के तहत सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड (आईआरसीटीसी) और भारत के निजी क्षेत्र के सबसे बड़े बैंक एचडीएफसी बैंक ने साझेदारी में  एक को-ब्रांडेड यात्रा क्रेडिट कार्ड लॉन्च करने की घोषणा की है।

विज्ञापन


यह कार्ड आईआरसीटीसी-एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड के नाम से जाना जाएगा। नया लॉन्च किया गया सह-ब्रांडेड कार्ड एक ही संस्करण में उपलब्ध होगा। यह विशेष रूप से एनपीसीआई के रूपे नेटवर्क पर आधारित होगा। यह भी दावा किया गया है कि यह अब तक का सबसे अधिक रिवार्डिंग को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड होगा।

यात्रियों को ज्वाॅइनिंग बोनस, बुकिंग पर छूट और एग्जीक्यूटिव लाउंज एक्सेस की सुविधा मिलेगी
यह क्रेडिट कार्ड ग्राहकों को आईआरसीटीसी की टिकटिंग वेबसाइट व आईआरसीटीसी रेल कनेक्ट ऐप के माध्यम से बुक किए गए ट्रेन टिकटों की बुकिंग पर विशेष लाभ और अधिकतम बचत की सुविधाएं प्रदान करेगा। इसके तहत आईआरसीटीसी एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्डधारकों को आकर्षक ज्वाॅइनिंग बोनस, बुकिंग पर छूट और देश भर के रेलवे स्टेशनों पर मौजूद एग्जीक्यूटिव लाउंज तक पहुंचने की सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन


यात्रा क्रेडिट कार्डधारकों को आईआरसीटीसी व एचडीएफसी की विशेषज्ञता का लाभ मिलेगा
इस साझेदारी की घोषणा के मौके पर बताया गया कि यात्रियों को बेहतर मूल्य व बेहतर ग्राहक अनुभव प्रदान करने के लिए दो प्रमुख भारतीय ब्रांडों की ताकत को जोड़ने का फैसला लिया गया है। यह कार्ड देश में कार्ड जारी करने में मार्केट लीडर के रूप में स्थापित एचडीएफसी बैंक की विशेषज्ञता का लाभ उठाएगा। यात्रियों को सर्वश्रेष्ठ-इन-क्लास रिवॉर्ड्स प्रोग्राम और ट्रेन यात्रा पर आईआरसीटीसी की बेजोड़ सेवाओं का लाभ मिलेगा।

लॉन्चिंग पर ये लोग रहे मौजूद
इस क्रेडिट कार्ड को आईआरसीटीसी की अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक रजनी हसीजा, एचडीएफसी बैंक के भुगतान, उपभोक्ता वित्त, डिजिटल बैंकिंग और आईटी के समूह प्रमुख पराग राव और एनपीसीआई की सीओओ प्रवीणा राय की मौजूदगी में लॉन्च किया गया। यह कार्यक्रम नई दिल्ली में आयोजित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें