अगर आप नए साल में विदेश में कम पैसे खर्च करके छुट्टियां मनाने का प्लान कर रहे हैं तो दुबई से बढ़िया कोई जगह नहीं है। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारोपोरेशन (आईआरसीटीसी) सस्ते में दुबई घूमने का मौका दे रहा है। पांच दिन के इस टूर के लिए आपको कम से कम 50 हजार रुपये खर्च करने होंगे।
5 दिन का होगा टूर
आईआरसीटीसी का यह टूर पांच दिन और चार रातों का होगा। यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर जाकर के बुकिंग कर सकते हैं। इस टूर पैकेज में यात्रियों को दुबई और आबू धाबी की प्रसिद्ध जगह जैसे कि बुर्ज अल खलीफा, दुबई मॉल, मिरेकल गार्डन सहित अन्य स्थानों पर घुमाया जाएगा।
इन तारीख से शुरू होगा टूर
आईआरसीटीसी की वेबसाइट के अनुसार टूर पैकेज जनवरी से मार्च के बीच होगा। यात्री अपनी सुविधानुसार तारीख का चयन कर सकते हैं। यह तारीख हैं-- 19 जनवरी, 14 फरवरी और 30 मार्च 2019। प्रत्येक टूर के लिए केवल 41 सीटें उपलब्ध हैं।
टूर पैकेज में यह हैं शामिल
टूर पैकेज में रिटर्न एयरपोर्ट ट्रांसफर, वीजा फीस, अमेरिकन मील प्लान, एसी डीलक्स बसों से सफर शामिल हैं। यात्रियों को बुर्ज अल खलीफा के 124वें तल पर जाने की फीस भी इस पैकेज में शामिल है।
पैकेज में यह नहीं होगा शामिल
पैकेज में हवाई किराये में बढ़ोतरी, एयरपोर्ट शुल्क, फेरारी वर्ल्ड और स्नो पार्क का प्रवेश शुल्क और डॉलर का मूल्य बढ़ने पर किराये का अंतर शामिल नहीं है।