फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Asia Conflict: ईरान ने F-35 के बाद अमेरिका के F-15 फाइटर जेट को होर्मुज के पास बनाया निशाना, देखें वीडियो

Sun, 22 Mar 2026 04:25 PM IST
राकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तेहरान

सार

फरवरी 2026 के अंत से ही ईरान, इस्राइल और अमेरिका के बीच सीधा सैन्य टकराव जारी है। पिछले कुछ हफ्तों में तनाव इस कदर बढ़ा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को चेतावनी दे दी। ट्रंप ने कहा कि अगर अगर होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आवाजाही को बाधित किया गया, तो ईरान के पावर प्लांट पर हमले किए जाएंगे।
विज्ञापन
अमेरिकी फाइटर जेट - फोटो : @अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Iran-US Conflict: ईरान और अमेरिका के बीच तनाव अब खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। ईरान ने दावा किया है कि उसने होर्मुज के पास अमेरिका के F-15 फाइटर जेट को मार गिराया है। यह खबर ऐसे समय में आई है जब पूरा मध्य पूर्व युद्ध की आग में झुलस रहा है। वैश्विक तेल आपूर्ति का सबसे बड़ा मार्ग यानी 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' रणक्षेत्र बना हुआ है।
विज्ञापन

 

वीडियो साक्ष्य के साथ पुख्ता होने का दम
ईरान के सरकारी मीडिया आउटलेट्स ने इस घटना का एक वीडियो भी जारी किया है। ईरानी 'जॉइंट एयर डिफेंस कमांड' के मुताबिक, उनके रडार ने दक्षिण तट के पास एक अज्ञात लड़ाकू विमान की पहचान की थी। चेतावनी के बावजूद जब विमान ने अपनी दिशा नहीं बदली, तो ईरानी मिसाइल ने उसे लॉक किया और ध्वस्त कर दिया। ईरान का कहना है कि अमेरिकी विमान सीधे तौर पर उनकी संप्रभुता का उल्लंघन कर रहा था। जारी किए गए वीडियो में आसमान में एक जोरदार धमाका होता दिखाई दे रहा है। 

यह भी पढ़ें: Video: जर्मनी से आई बच्ची ने अयोध्या में किए रामलला के दर्शन, भारत के बारे में कही ऐसी बात, वीडियो हुआ वायरल
विज्ञापन


युद्ध के मुहाने पर खड़ा खाड़ी क्षेत्र
बता दें कि फरवरी 2026 के अंत से ही ईरान, इस्राइल और अमेरिका के बीच सीधा सैन्य टकराव जारी है। पिछले कुछ हफ्तों में तनाव इस कदर बढ़ा है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दे डाली। उन्होंने कहा कि अगर होर्मुज जलडमरूमध्य में तेल की आवाजाही को बाधित किया गया, तो ईरान के बुनियादी ढांचे पर भीषण हमले किए जाएंगे। ईरान का यह ताजा पलटवार उसी चेतावनी का जवाब माना जा रहा है।

हालांकि, अमेरिकी रक्षा विभाग ने अभी तक अपने किसी  F-15 विमान के गिरने की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। इससे पहले भी मार्च की शुरुआत में ईरान ने एक F-35 विमान को गिराने का दावा किया था। लेकिन अमेरिका ने इसे खारिज कर दिया था।  
विज्ञापन


बाजार और दुनिया पर असर
बता दें कि इस्राइल-अमेरिका और ईरान की जंग की वजह से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में भारी उछाल देखा गया। दुनिया के कुल तेल व्यापार का एक बड़ा हिस्सा इसी रास्ते से गुजरता है। अगर यह युद्ध और लंबा खिंचता है, तो वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए यह एक बड़ा झटका होगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें