फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harsha IPO: आज होगी शेयर बाजार में हर्षा इंजीनियर्स की लिस्टिंग, जानें क्या होगी शेयरों की कीमत?

Mon, 26 Sep 2022 11:59 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Harsha IPO: हर्षा इंजीनियर्स के आईपीओ में निवेशकों ने बढ़िया दिलचस्पी दिखाई थी। बाजार के जानकारों का मानना है कि कंपनी के शेयर इक्विटी मार्केट में 480 रुपये से 550 रुपये की कीमत पर लिस्ट हो सकते हैं। अगर ऐसा होता तो निवेशकों को आईपीओ प्राइस प्राइस बैंड के ऊपरी छोड़ पर निवेशकों को 45 से 51 प्रतिशत का प्रमियम हासिल हो जाएगा।
विज्ञापन
हर्षा इंजीनियर्स मार्केट लिस्टिंग - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घरेलू शेयर बाजार में पिछले तीन दिनो में आई बड़ी गिरावट के बावजूद उम्मीद है कि हर्षा इंजीनियर्स के शेयर बाजार में अपने आईपीओ प्राइस 300 रुपये प्रति शेयर के ऊपर एक बढ़िया प्रीमियम के साथ लिस्ट होंगे। बता दें कि हर्षा इंजीनियर्स का आईपीओ सब्सक्रिप्शन 14 सितंबर को खुला था। अपने बिडिंग प्रोसस के अंतिम दिन 16 सितंबर तक कंपनी के आईपीओ को 74.70 गुना तक ओवरसब्सक्राइब कर लिया गया था। बाजार में इसके शेयरों की लिस्टिंग आज यानी 26 सितंबर को होनी है।

हर्षा इंजीनियर्स के आईपीओ में निवेशकों ने बढ़िया दिलचस्पी दिखाई थी। बाजार के जानकारों का मानना है कि कंपनी के शेयर इक्विटी मार्केट में 480 रुपये से 550 रुपये की कीमत पर लिस्ट हो सकते हैं। अगर ऐसा होता तो निवेशकों को आईपीओ प्राइस प्राइस बैंड के ऊपरी छोड़ पर निवेशकों को 45 से 51 प्रतिशत का प्रमियम हासिल हो जाएगा। बता दें कि कंपनी ने अपने पब्लिक इश्यू के दौरान 314-330 रुपये का प्राइस बैंड तय किया था। 

पब्लिक इश्यू के दौरान क्वालिफाइड संथागत निवेशकों के लिए रिजर्व कोटे में आईपीओ को 178.26 गुना ओवर सब्सक्राइब कर लिया गया था। उसी तरह गैरसंस्थागत निवेशकों और खुदरा निवेशकों के लिए तय कोटे को भी क्रमशः 71.72 गुना और 17.63 गुना ओवर सब्सक्राइब किया गया। हर्षा इंजीनियरिंग के प्रोडक्ट सेगमेंट में एक आभासी एकाधिकार व्यापार मॉडल दिखने के कारण पब्लिक इश्यू के दौरान निवेशकों के बीच बढ़िया मांग दिखी। यही कारण उच्च प्रीमियम के साथा कंपनी के शेयरों की इक्विटी बाजार में लिस्टिंग को उचित ठहरा रहा है।

विज्ञापन


व्यापार जगत में अपने प्रतिद्वंदियों की तुलना में कंपनी का मूल्यांकन मूल्य बहुत बढ़िया है। इक्विटी मार्केट के जानकार हर्षा इंजीनियर्स की लिस्टिंग को बहुत सकारात्मक नजरिए से देख रहे हैं। वे यह भी सलाह दे रहे हैं कि जिन निवेशकों को आईपीओ में शेयरों का अलॉटमेंट हुआ है उनके लिए प्रॉफिट बुकिंग का भी यह अच्छा मौका होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें