फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPEF: इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क का प्रस्ताव संसद में करेंगे पेश, अमेरिका दौरे पर बोले पीयूष गोयल

Fri, 09 Sep 2022 09:44 AM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IPEF: केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों के विभिन्न पहलुओं को देखते हुए फैसले लेगा। इस दौरान गोयल ने कहा कि भारत अमेरिकी कंपनियों को प्रोद्योगिकी सेवाओं का एक बड़ा प्रदाता देश है
विज्ञापन
पीयूष गोयल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने अपनी अमेरिका यात्रा के दौरान शुक्रवार को कहा है कि एक मजबूत इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क फाॅर प्रास्पेरिटी (IPF) का प्रस्ताव जल्द ही संसद में पेश किया जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा है कि भारत अपने राष्ट्रीय हितों के विभिन्न पहलुओं को देखते हुए फैसले लेगा। इस दौरान गोयल ने कहा कि भारत अमेरिकी कंपनियों को प्रोद्योगिकी सेवाओं का एक बड़ा प्रदाता देश है और जल्द ही संसद में मजबूत ढांचा पेश करने का प्रस्ताव किया जा रहा है।

विज्ञापन



लांस एंजिल्स में पीयूष गोयल ने कहा कि भारत उच्च स्तर की डेटा गोपनियता सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक और समकालीन कानूनों की अवधारणा पर काम कर रहा है। जल्द ही उन्हें लागू किया जाएगा। लांस एंजिल्स में पीयूष गोयल ने कहा कि भारत उच्च स्तर की डेटा गोपनियता सुनिश्चित करने के लिए आधुनिक और समकालीन कानूनों की अवधारणा पर काम कर रहा है। जल्द ही उन्हें लागू किया जाएगा।
विज्ञापन


इससे पहले केंद्रीय वाणिज्य मंत्री लॉस एंजिल्स में इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फोरम (IPEF) की मंत्रिस्तरीय बैठक में शामिल हुए। उनके अलावे इस बैठक में यूएसटीआर के राजदूत कैथरीन ताई और अमेरिकी वाणिज्य सचिव जीना रायमोंडो ने भी हिस्सा लिया।

केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि  इंडो-पैसिफिक इकोनॉमिक फ्रेमवर्क के सदस्य देशों के बीच आपसी समृद्धि के लिए उपयोगी जुड़ाव रहा है। इस बातचीत के दौरान आर्थिक विकास की जमीन तैयार करने का काम किया गया है। इस दौरान वाणिज्य मंत्री ने ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के निधन पर भी शोक व्यक्त किया।
विज्ञापन


IPEF: भारत अभी व्यापार समूह का हिस्सा नहीं
भारत ने 14 सदस्यीय हिंद-प्रशांत आर्थिक प्रारूप (आईपीईएफ) के व्यापार समूह से फिलहाल खुद को अलग रखा है। इसके अलावा भारत ने आपूर्ति शृंखला, हरित अर्थव्यवस्था और निष्पक्ष अर्थव्यवस्था से जुड़ने का फैसला किया है। उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने आईपीईएफ की यहां आयोजित दो-दिवसीय मंत्री-स्तरीय बैठक के बाद संवाददाताओं से इस बारे में बात की। उन्होंने बताया कि भारत इस संगठन के व्यापार खंड का हिस्सा बनने को लेकर बातचीत जारी रखेगा। भारत इसकी रूपरेखा के बारे में स्पष्टता आने का इंतजार करेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें