फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवेश: बाजारों के उतार-चढ़ाव से बचने के लिए हाइब्रिड फंड की ओर जा रहे निवेशक, एक साल में 45 फीसदी बढ़ा एयूएम

Sat, 14 Dec 2024 07:09 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

एम्फी के मुताबिक, हाइब्रिड फंड का एयूएम एक साल में 6.02 लाख करोड़ से बढ़कर 8.77 लाख करोड़ रुपये हो गया है। म्यूचुअल फंडों में हाइब्रिड फंड सबसे तेजी से बढ़ने वाली श्रेणी है क्योंकि निवेशक उतार-चढ़ाव भरी बाजार स्थितियों में सुरक्षा चाह रहे हैं।
विज्ञापन
निवेश - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शेयर बाजारों के तेज उतार-चढ़ाव के बीच निवेशक म्यूचुअल फंड के हाइब्रिड फंड में निवेश कर रहे हैं। नवंबर में इस स्कीम में 4,129 करोड़ रुपये का निवेश आया है। इस स्कीम का एसेट अंडर मैनेजमेंट (एयूएम) यानी निवेशकों के निवेश का मूल्य एक साल में 45 फीसदी बढ़ा है।

विज्ञापन


हाइब्रिड फंड के एयूएम में बड़ी बढ़ोतरी
एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के मुताबिक, हाइब्रिड फंड का एयूएम एक साल में 6.02 लाख करोड़ से बढ़कर 8.77 लाख करोड़ रुपये हो गया है। म्यूचुअल फंडों में हाइब्रिड फंड सबसे तेजी से बढ़ने वाली श्रेणी है क्योंकि निवेशक उतार-चढ़ाव भरी बाजार स्थितियों में सुरक्षा चाह रहे हैं। हाइब्रिड फंड पसंदीदा बन रहे हैं क्योंकि वे इक्विटी और डेट दोनों में निवेश करते हैं। इससे निवेशकों के लिए जोखिम कम और अच्छे रिटर्न मिलते हैं।

एक साल में 20% से ज्यादा रिटर्न

फंड रिटर्न
एचडीएफसी मल्टी एसेट 18.9%
कोटक मल्टी एसेट 23.5%
निप्पॉन मल्टी एसेट 25.93%


23 लाख नए फोलियो खुले
हाइब्रिड फंड में इस साल अक्तूबर में 23 लाख नए खाते खुले हैं। निवेशकों की दिलचस्पी को देखते हुए म्यूचुअल फंड हाइब्रिड फंडों पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। अधिकांश फंड हाउस हाइब्रिड में डेट और इक्विटी दे रहे हैं। निप्पॉन इंडिया मल्टी एसेट फंड सबसे अलग है। यह फंड इक्विटी, डेट और कमोडिटी में एक निश्चित निवेश का पालन करता है। यह अंतरराष्ट्रीय इक्विटी में भी निवेश करता है। निप्पॉन इंडिया इक्विटी हाइब्रिड फंड ने एक साल  में 23.02 व निप्पॉन बैलेंस्ड एडवांटेज फंड ने 19.39 फीसदी रिटर्न दिया। इसके बैलेंस्ड एडवांटेज फंड ने 19.39 फीसदी का फायदा दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें