फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवेश मंत्रा: महिला बचत सम्मान योजना में 31 मार्च तक निवेश का अवसर... एक साल बाद निकाल सकते हैं आंशिक रकम

Mon, 10 Feb 2025 08:48 AM IST
ज्योति भास्कर अजीत सिंह, अमर उजाला

सार

केंद्र ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए महिला सम्मान बचत योजना की दो साल पहले शुरुआत की थी। यह इस साल 31 मार्च तक ही जारी रहेगी। उसके बाद बंद हो जाएगी। इस योजना में निवेश का गणित बताती ये रिपोर्ट
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला / एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला सम्मान बचत योजना के तहत महिलाओं को गारंटीड ब्याज दर के साथ छोटी अवधि में पैसा जमा करने का मौका मिलता है। इसके लिए नजदीकी डाकघर में जाकर आवेदन किया जा सकता है। यह दो वर्षीय योजना है, जिसे 2023 के बजट में दो साल के लिए शुरू किया गया था। इस योजना पर सालाना 7.5 फीसदी का निश्चित ब्याज मिलता है जो अन्य बचत योजनाओं से अधिक है। इस योजना के तहत खाते में अधिकतम दो लाख रुपये तक ही जमा किया जा सकता है। इसकी जमा राशि पर आंशिक निकासी की सुविधा उपलब्ध है, जिससे जरूरत पड़ने पर पैसों का इस्तेमाल किया जा सकता है।
विज्ञापन


चक्रवृद्धि दर से होती है ब्याज की गणना
महिला सम्मान बचत योजना के तहत दो लाख रुपये जमा करने पर पहले वर्ष के अंत में ब्याज सहित कुल रकम 2,15,000 रुपये हो जाती है। दूसरे वर्ष के अंत में यह रकम चक्रवृद्धि ब्याज के साथ बढ़कर 2,31,125 रुपये हो जाएगी। यह गारंटीड रिटर्न बचत को बढ़ाने के साथ जोखिम मुक्त निवेश के साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का अवसर प्रदान करता है।    
  • 2,31,125 रुपये को फिर से अगले दो साल के लिए निवेश करती हैं, तो आपकी यह रकम लगभग 2,66,800 रुपये हो जाएगी। इस तरह, 4 साल में कुल मुनाफा 66,800 रुपये हो सकता है।
आवेदन के लिए इन दस्तावेज की जरूरत
योजना में महिला या बालिका के नाम पर खाता खोल सकते हैं। आवेदन के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड या पासपोर्ट की जरूरत होती है। पते के प्रमाण के लिए आधार कार्ड, बिजली बिल या राशन कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो लगेगा। बैंक खाता और नॉमिनी का ब्योरा जरूरी है। आवेदन के लिए नजदीकी डाकघर या बैंक शाखा पर जाना होगा।      
  • महिला सम्मान बचत खाता खुलवाने के लिए आवेदन फॉर्म प्राप्त करें। खाता खोलने के लिए न्यूनतम 1,000 रुपये और अधिकतम दो लाख रुपये तक की राशि जमा करनी होगी। जमा राशि चेक, ड्राफ्ट या नकद के माध्यम से दी जा सकती है।
एक साल बाद निकाल सकते हैं आंशिक रकम
विज्ञापन

योजना के नियम के मुताबिक, खाता खोलने के एक साल बाद आंशिक निकासी कर सकते हैं। आप जमा राशि का 40 फीसदी तक निकाल सकते हैं। इस समय बैंकों के एफडी पर जो ब्याज मिल रहा है, उसकी तुलना में यहां पर ज्यादा ब्याज मिल रहा है। हालांकि, कुछ छोटे बैंक जरूर इससे ज्यादा रिटर्न दे रहे हैं, पर बड़े बैंकों में इसके आस पास या इससे भी कम ब्याज मिल रहा है।

महिलाओं के लिए दो साल पहले शुरू की गई योजना अच्छी है। ऊंची ब्याज दर के साथ महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूती के लिए इस योजना में निवेश पर विचार करना चाहिए।

विज्ञापन

-करन त्रिवेदी, सीए

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें