फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निवेश मंत्रा: अलग-अलग थीम वाले 12 एनएफओ में निवेश का मौका, कम-से-कम 5,000 रुपये से शुरुआत

Mon, 09 Dec 2024 06:22 AM IST
ज्योति भास्कर अजीत सिंह, अमर उजाला

सार

साल के आखिरी महीने के पहले सप्ताह में म्यूचुअल फंड हाउस नए फंड ऑफर (एनएफओ) पर जोर दे रहे हैं। इस समय 12 से ज्यादा एनएफओ खुले हैं, जिनके जरिये विभिन्न क्षेत्र में पैसे लगाए जाएंगे। इनमें निवेश की जानकारी देती खास रिपोर्ट-
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए फंड ऑफरों में निवेशक 20 तारीख तक पैसा लगा सकते हैं। इनमें से तीन इंडेक्स फंड, एक मल्टी एसेट फंड, एक चिल्ड्रन्स फंड, एक फिक्स्ड मैच्योरिटी फंड, चार थीमैटिक फंड और बाकी अन्य क्षेत्र के हैं। इनमें कोटक, बजाज फिनसर्व, एसबीआई क्वांट फंड, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, बड़ौदा पीएनबी सहित अन्य फंड हाउस हैं। ये फंड एक साथ इक्विटी से लेकर डेट, सोना और चांदी जैसे साधनों में निवेश करेंगे। ऐसे में आप अपने पैसे का विविधीकरण कर सकते हैं।
विज्ञापन


इक्विटी, डेट और सोना-चांदी में निवेश
इन्वेस्को म्यूचुअल फंड का मल्टी एसेट अलोकेशन फंड 11 दिसंबर को बंद होगा। यह फंड इक्विटी, डेट, गोल्ड ईटीएफ, सिल्वर ईटीएफ में निवेश करेगा। फंड अपनी शुद्ध संपत्ति का लगभग 10 फीसदी से 80 फीसदी इक्विटी और इक्विटी से संबंधित साधनों में, 10 फीसदी से 80 फीसदी डेट और मनी मार्केट संसाधनों में और 10 फीसदी से 50 फीसदी गोल्ड/सिल्वर ईटीएफ में निवेश करेगा।
  • इक्विटी निवेश में फंड उपलब्ध अवसरों के आधार पर, स्कीम की शुद्ध संपत्ति का 35 फीसदी तक विदेशी सिक्योरिटीज में निवेश कर सकता है। एनएफओ में न्यूनतम 1,000 रुपये से निवेश कर सकते हैं।
  • इन्वेस्को म्यूचुअल फंड के मुख्य निवेश अधिकारी ताहेर बादशाह कहते हैं, एसेट एलोकेशन में विविधता महत्वपूर्ण है। हालांकि, बदलती बाजार स्थितियों में सही मिश्रण का चयन कठिन है। इनवेस्को इंडिया मल्टी एसेट एलोकेशन फंड के साथ हम अनूठी रणनीति पेश कर रहे हैं।
कम-से-कम 5,000 रुपये से कर सकते हैं शुरू
सैमको एसेट मैनेजमेंट ने भी मल्टी एसेट एनएफओ लॉन्च किया है, जो 18 दिसंबर को बंद होगा। यह फंड इक्विटी, गोल्ड और डेट/आर्बिट्रेज के बीच निवेश करेगा, ताकि रिटर्न को अनुकूलित कऔर जोखिम को कम किया जा सके। इसमें कम-से-कम 5,000 रुपये से निवेश कर सकते हैं। इस फंड का लक्ष्य स्थिर रिटर्न देने और निवेशक की संपत्ति की सुरक्षा करना है।
विज्ञापन


शेयर बाजार में 80 फीसदी तक लगेगा पैसा
मल्टी एसेट फंड इक्विटी में 20 से 80 फीसदी, डेट में 10 से 70 फीसदी और गोल्ड-सिल्वर ईटीएफ में 10 से 70 फीसदी के बीच निवेश कर सकता है। कमोडिटी डेरिवेटिव्स में 30 फीसदी और रीट-इनविट में 10 फीसदी तक निवेश कर सकता है। पारंपरिक निवेश सोने व अन्य कमोडिटीज उद्योग के स्थिर जोखिम को बनाए रखते हैं, जो 10-20 फीसदी तक होता है। मल्टी एसेट एलोकेशन फंड मजबूती में सोने में 70% तक निवेश कर सकता है।

बाजार के रुझानों और अस्थिरता के आधार पर मल्टी एसेट अलोकेशन का लक्ष्य लगातार प्रदर्शन करना है। मंदी के दौरान निवेशकों की सुरक्षा करते हुए तेजी के दौरान अवसरों को अधिकतम करना इसका लक्ष्य है।

विज्ञापन

विराज गांधी, सीईओ, सैमको एएमसी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें