फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Investment: SIP में निवेश बढ़कर 21,262 करोड़ रुपये की नई ऊंचाई पर, जून में 55 लाख एकाउंट खुले

Wed, 10 Jul 2024 06:19 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जून महीने में  सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) के जरिए रिकॉर्ड  21,262 करोड़ का निवेश किया गया है। इस तरह से अब एसआईपी के जरिए प्रबंधन के अधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) भी बढ़कर 12.43 लाख करोड़ रुपये पहुंच गईं।
विज्ञापन
Investment - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

म्यूचुअल फंड निवेशकों ने जून, 2024 में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) में रिकॉर्ड 21,262 करोड़ रुपये का निवेश किया। यह लगातार 12वां महीना है, जब एसआईपी में निवेश रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा है। मई में यह आंकड़ा 20,904 करोड़ था। बाजार में तेजी और नए निवेश प्रवाह के दम पर एसआईपी के तहत प्रबंधन के अधीन परिसंपत्तियां (एयूएम) भी बढ़कर 12.43 लाख करोड़ रुपये पहुंच गईं। एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) के मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले महीने इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में भी निवेश 17 फीसदी बढ़कर 40,608 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया। मई, 2024 में यह आंकड़ा 34,697 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन


27 महीने में सबसे ज्यादा आया निवेश
पिछले महीने मल्टीकैप में निवेश बढ़कर 27 महीने के उच्च स्तर 4,709 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। वहीं, म्यूचुअल फंड योजनाओं में सेक्टोरल या थीमैटिक फंड्स में लगातार दूसरे महीने सर्वाधिक निवेश देखने को मिला। जून में इनमें 22,352 करोड़ रुपये का निवेश आया।

जबकि लार्जकैप में निवेश 46 फीसदी बढ़कर तीन माह के उच्च स्तर 970 करोड़ रुपये पहुंचा। वहीं स्मॉलकैप में निवेश 16 फीसदी बढ़कर 2,260 करोड़ और मिडकैप में तीन फीसदी बढ़कर 2,528 करोड़ रुपये पहुंचा।                          

विज्ञापन

55 लाख नए एसआईपी खाते खुले
एम्फी के सीईओ वेंकट चलसानी ने कहा, जून में कुल 55 लाख नए एसआईपी खाते खुले। इससे एसआईपी खातों की कुल संख्या बढ़कर 8.98 करोड़ हो गई। वहीं, 32.35 लाख एसआईपी खाते मैच्योर हुए या उन्हें बंद कर दिया गया। हालांकि, उन्होंने यह नहीं बताया कि पूंजी निकासी के बाद शुद्ध रूप से एसआईपी में कितना निवेश हुआ।


एयूएम : 61.33 लाख करोड़ रुपये
म्यूचुअल फंड उद्योग का एयूएम जून तक 61.33 लाख करोड़ रुपये से अधिक था। उधर, घरेलू निवेशकों ने फरवरी, 2021 के बाद से यानी 40 माह में इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में 5.99 लाख करोड़ रुपये का शुद्ध निवेश किया है। 40 महीनों में बेंचमार्क एनएसई निफ्टी-50 में 65 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें