फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बायजू पर बढ़ा संकट: प्रोसस ने शून्य किया मूल्यांकन, डूब गए 4,800 करोड़

Tue, 25 Jun 2024 05:39 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली

सार

प्रोसस उन चार निवेशक कंपनियों में शामिल है, जिन्होंने बायजू के प्रबंधन और इसके 20 करोड़ डॉलर के राइट इश्यू के खिलाफ एनसीएलटी का दरवाजा खटखटाया है। प्रोसस ने बायजू के अलावा कई भारतीय स्टार्टअप में निवेश किया है।
विज्ञापन
बायजू - फोटो : X.com: @BYJUS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

निवेश कंपनी प्रोसस ने एडटेक कंपनी बायजू में 57.8 करोड़ डॉलर (करीब 4,800 करोड़ रुपये) की अपनी पूरी हिस्सेदारी को बट्टे खाते में डाल दिया है। साथ ही, बायजू का मूल्यांकन भी शून्य कर दिया है। कंपनी में प्रोसस की 9.6 फीसदी हिस्सेदारी थी। इस कदम के बाद संकट से जूझ रही बायजू के मूल्यांकन को तगड़ा झटका लगेगा।

विज्ञापन


प्रोसस उन चार निवेशक कंपनियों में शामिल है, जिन्होंने बायजू के प्रबंधन और इसके 20 करोड़ डॉलर के राइट इश्यू के खिलाफ एनसीएलटी का दरवाजा खटखटाया है। प्रोसस ने बायजू के अलावा कई भारतीय स्टार्टअप में निवेश किया है। इससे पहले वित्तीय फर्म एचएसबीसी ने भी 21 मई को बायजू के भविष्य पर गंभीर संदेह की बात कहकर उसका मूल्यांकन शून्य कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें