फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IRDAI: 100 रुपये प्रीमियम लेकर सिर्फ 86 रुपये ही क्लेम देती हैं बीमा कंपनियां, इरडा की चौंकाने वाली रिपोर्ट

Thu, 26 Dec 2024 04:14 AM IST
शुभम कुमार अमर उजाला ब्यूरो

सार

जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि स्वास्थ्य और सरकारी बीमा कंपनियां 100 रुपये का प्रीमियम लेकर सिर्फ 86 रुपये ही क्लेम देती हैं। भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) की हालिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। कुछ बीमा कंपनियां तो 100 रुपये के एवज में 56 रुपये ही क्लेम दे रही हैं।
विज्ञापन
बीमा कंपनियां (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आप अगर स्वास्थ्य या कोई अन्य बीमा पॉलिसी खरीद रहे हैं तो इस बात की जरूर जांच करें कि कंपनियां आपसे वसूले गए प्रीमियम के एवज में कितना क्लेम (दावा) दे रही हैं। ऐसा इसलिए, क्योंकि सामान्य, स्वास्थ्य और सरकारी बीमा कंपनियां 100 रुपये का प्रीमियम लेकर सिर्फ 86 रुपये ही क्लेम देती हैं। भारतीय बीमा नियामक एवं विकास प्राधिकरण (इरडा) की हालिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। कुछ बीमा कंपनियां तो 100 रुपये के एवज में 56 रुपये ही क्लेम दे रही हैं।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि 2023-24 में सामान्य बीमा कंपनियों ने पॉलिसीधारकों को दावे के एवज में 76,160 करोड़ रुपये का भुगतान किया। यह 2022-23 की तुलना में 18 फीसदी अधिक है।

2023-24 में बीमा कंपनियों ने कुल 83 फीसदी दावों का निपटान किया और 11 फीसदी खारिज कर दिया। छह फीसदी दावे 31 मार्च, 2024 तक लंबित रहे। इस अवधि में सामान्य और स्वास्थ्य बीमा कंपनियों ने कुल 2.69 करोड़ स्वास्थ्य दावों का निपटान कर 83,493 करोड़ रुपये का भुगतान किया। प्रति क्लेम औसत रकम 31,086 रुपये रही। विश्लेषकों का कहना है कि प्रीमियम लेने और दावों के निपटान में क्रमशः 100 फीसदी और 80 फीसदी का औसत ठीक-ठाक है।
विज्ञापन


72 फीसदी दावे थर्ड हपार्टी ने निपटाए
कुल दावों में से 72 फीसदी थर्ड पार्टी (टीपीए) ने निपटाए। बाकी 28 फीसदी दावों का निपटान कंपनियों ने अपने तरीके से किया। 66.16 फीसदी दावे कैशलेस तरीके से निपटाए गए, जबकि 39 फीसदी में रिइंबर्समेंट मिला।

सरकारी कंपनियां सबसे आगे
सरकारी कंपनियों का क्लेम 100 रुपये के प्रीमियम के एवज में 90 रुपये से अधिक रहा है। नेशनल इंश्योरेंस ने 100 रुपये प्रीमियम लेकर 90.83 रुपये क्लेम दिया है। न्यू इंडिया ने 105.87 रुपये, ओरिएंटल ने 101.96 रुपये और यूनाइटेड इंडिया ने 109 रुपये क्लेम दिया है। सभी सरकारी बीमा कंपनियों का क्लेम औसत 103 रुपये रहा है।

इन कंपनियों ने दिए अधिक क्लेम

कंपनी दावे (रुपये में)
रॉयल सुंदरम 92 रुपये
रिलायंस जनरल 89.42 रुपये
एसबीआई जनरल 87.86 रुपये
मैग्मा एचडीआई 87.46 रुपये
बजाज आलियांज जनरल 84.96 रुपये
फ्यूचर जनरली 84.62 रुपये
एचडीएफसी अर्गो 80.98 रुपये
आईसीआईसीआई लोम्बार्ड 78.85 रुपये
 

सामान्य बीमा कंपनियों का प्रदर्शन

कंपनी दावे (रुपये में)
टाटा एआईजी 77.94 रुपये
चोला मंडलम 66.67 रुपये
नावी जनरल 59.40 रुपये
कोटक महिंद्रा 59.06 रुपये
एको 56.91 रुपये
श्रीराम जनरल 47.47 रुपये
औसत दावा 83.49 रुपये
 

स्वास्थ्य बीमा कंपनियों का प्रदर्शन

कंपनी दावे (रुपये में)
आदित्य बिरला 68.31 रुपये
स्टार हेल्थ 66.45 रुपये
मणिपाल सिग्ना 63.78 रुपये
निवा बूपा 59 रुपये
केयर हेल्थ 57.69 रुपये
औसत दावा 63.63 रुपये
विज्ञापन

(दावा निपटान 100 रुपये के प्रीमियम के एवज में)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें