वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में जारी लॉकडाउन आम जनजीवन के साथ अर्थव्यवस्था को भी बुरी तरह प्रभावित कर रहा है। हाल ही में जारी किए सरकारी आंकड़ों के मुताबिक मार्च में आठ प्रमुख क्षेत्र के उद्योगों के उत्पादन में 6.5 फीसदी की कमी आई है। पिछले साल मार्च में इन क्षेत्रों में 5.8 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई थी। इन क्षेत्रों में कच्चा तेल, प्राकृतिक गैस, रिफाइनरी उत्पाद, उर्वरक, स्टील, सीमेंट और विद्युत और कोयला शामिल हैं।