फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narayan Murthy: इंफोसिस संस्थापक ने ₹50 करोड़ में खरीदी लग्जरी फ्लैट, अपार्टमेंट में पहले से हैं ये दिग्गज

Sat, 07 Dec 2024 03:16 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Narayan Murthy: किंगफिशर टावर्स का नारायणमूर्ति के परिवार का पहले से भी संबंध रहा है।  नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति ने चार साल पहले 23वीं मंजिल पर 29 करोड़ रुपये में फ्लैट खरीदा था। रिपोर्ट के अनुसार टॉवर में रहने वाले अन्य प्रमुख लोगों में बायोकॉन की किरण मजूमदार-शॉ और कर्नाटक के मंत्री केजे जॉर्ज के बेटे राणा जॉर्ज भी शामिल हैं। आइए और जानें।
विज्ञापन
नारायणमूर्ति - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया की दिग्गज आईटी कंपनी इंफोसिस के संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति ने 50 करोड़ रुपये में एक लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा है। यह अपार्टमेंट बेंगलुरु के किंगफिशर टावर्स में 16वीं मंजिल पर स्थित है। इस 8,400 वर्ग फुट वाले इस अपार्टमेंट में 4 बेडरूम और 5 कार पार्किंग हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट एक रिपोर्ट के अनुसार इस सौदे की कीमत 59,500 रुपये प्रति वर्ग फुट है।

विजय माल्या के पैतृक घर की जगह बना है अपार्टमेंट

रिपोर्ट के अनुसार नारायण मूर्ति ने जहां अपना नया अपार्टमेंट लिया है, उस जमीन पर कभी विजय माल्या का पैतृक घर हुआ करता था। किंगफिशर टावर्स परियोजना की शुरुआत 2010 में प्रेस्टीज ग्रुप और विजय माल्या की कंपनी के बीच एक संयुक्त उद्यम के रूप में गई थी। इन लग्जरी अपार्टमेंट्स के लिए शुरू में 22,000 रुपये प्रति वर्ग फुट की दर से जमीन बेची गई थी। जिस अब फ्लैट को नारायण मूर्ति ने खरीदा है उसे शुरुआत में मुंबई के एक व्यवसायी से खरीदा गया था, जिसके पास लगभग एक दशक तक यह संपत्ति रही। 

किंगफिशर टावर्स का नारायणमूर्ति से पहले से नाता

किंगफिशर टावर्स का नारायणमूर्ति के परिवार का पहले से भी संबंध रहा है।  नारायण मूर्ति की पत्नी सुधा मूर्ति ने चार साल पहले 23वीं मंजिल पर 29 करोड़ रुपये में फ्लैट खरीदा था। रिपोर्ट के अनुसार टॉवर में रहने वाले अन्य प्रमुख लोगों में बायोकॉन की किरण मजूमदार-शॉ और कर्नाटक के मंत्री केजे जॉर्ज के बेटे राणा जॉर्ज भी शामिल हैं।

पहले भी लग्जरी फ्लैट खरीद चुके हैं नारायणमूर्ति

इंफोसिस के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति पहले भी लग्जरी फ्लैट खरीद चुके हैं। साल 2002 में उन्होंने बेंगलुरु में एक फ्लैट खरीदारी थी, जिसकी कीमत लगभग 100 करोड़ रुपये बताई जाती है। यह फ्लैट बेंगलुरु के आईटीसी चौक के पास स्थित है, जो शहर का एक प्रतिष्ठित इलाका माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें