फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Inflation: मार्च तक छह फीसदी के नीचे आ सकती है महंगाई, दिसंबर तक रेपो दर में 0.60 फीसदी इजाफा कर सकता है RBI

Tue, 23 Aug 2022 06:39 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मुंबई।

सार

बार्कलेज के मुख्य अर्थशास्त्री (भारत) राहुल बजोरिया ने कहा कि महंगाई पर काबू पाने के लिए अन्य केंद्रीय बैंकों की तरह आरबीआई भी आक्रामक रुख अपना सकता है। सितंबर व दिसंबर में मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की होने वाली बैठक में आरबीआई रेपो दर दो बार में 0.50 फीसदी बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
महंगाई (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खुदरा महंगाई भले ही पिछले तीन महीने से घट रही है, लेकिन अगले साल मार्च तक ही इसके छह फीसदी से नीचे आने की उम्मीद है। वहीं, उच्च महंगाई पर काबू पाने के लिए आरबीआई दिसंबर तक रेपो दर में 0.60 फीसदी तक वृद्धि कर सकता है। 

विज्ञापन


बार्कलेज के मुख्य अर्थशास्त्री (भारत) राहुल बजोरिया ने कहा कि महंगाई पर काबू पाने के लिए अन्य केंद्रीय बैंकों की तरह आरबीआई भी आक्रामक रुख अपना सकता है। सितंबर व दिसंबर में मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की होने वाली बैठक में आरबीआई रेपो दर दो बार में 0.50 फीसदी बढ़ा सकता है। वहीं, कुछ विश्लेषकों का मानना है कि सितंबर में होने वाली एमपीसी की बैठक में नीतिगत दर में 0.50 फीसदी वृद्धि हो सकती है।

कच्चे तेल में नरमी
वैश्विक मंदी की चिंताओं और केंद्रीय बैंकों के आक्रामक रुख के बीच मांग घटने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। अक्तूबर के लिए ब्रेंट क्रूड का भाव 1.6 फीसदी की गिरावट के साथ 95.12 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ। अमेरिकी बेंचमार्क डब्ल्यूटीआई का सितंबर वायदा भाव 1.7 फीसदी नरमी के साथ 89.21 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें