फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Trade: स्विट्जरलैंड व स्वीडन की यात्रा पर जाएंगे उद्योग मंत्री, व्यापार संबंधों को मजबूत बनाने के लिए दौरा अहम

Mon, 09 Jun 2025 05:25 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

यूरोपीय देशों के साथ व्यापार को बढ़ाने के लिए वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल स्विट्जरलैंड और स्वीडन की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। दोनों देशो के बीच रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए यह यात्रा अहम मानी जा रही है।
विज्ञापन
Piyush Goyal - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल व्यापार वार्ता के लिए स्विट्जरलैंड और स्वीडन की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। यह यात्रा 9 जून से 13 जून के बीच होने वाली है। यूरोपीय देशों के साथ रणनीतिक और आर्थिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए यह यात्रा अहम मानी जा रही है। यह यात्रा यूरोप की दो सबसे इनोवेटिव अर्थव्यवस्थाओं के साथ भारत के जुड़ाव को बढ़ाने में मील का पत्थर है। इस बैठक में मंत्री सहित दोनो देशों के वरिष्ठ अधिकारी, उद्योगपति और व्यापार संघों के साथ चर्चा की जाएगी। वहां उद्योग मंत्री पत्रकारों से भी बातचीत करेंगे। 

स्विट्जरलैंड से शुरू होगी यात्रा

यह बैठक स्विट्जरलैंड से शुरू होगी, जहां मंत्री वैश्विक सीईओ और उद्योग जगत की हस्तियों के साथ द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ाने के अवसर तलाशेंगे। इसमें फार्मा, जीवन विज्ञान, प्रेसिजन इंजीनियरिंग, मशिन टूल्स, हाई टेक विनिर्माण जैसे प्रमुख क्षेत्रों के स्विस उद्योगपति शामिल होंगे। 

भारत-स्वीडिश संयुक्त आयोग की सह-अध्यक्षता करेंगे गोयल

स्वीडन में मंत्री भारत-स्वीडिश संयुक्त आयोग (जेसीईआईएससी) के 21वें सत्र की सह-अध्यक्षता करेंगे। यहां स्वीडन के अंतरराष्ट्रीय व्यापार मंत्री बेंजामिन डौसा के साथ आर्थिक, औद्योगिक और वैज्ञानिक सहोयग को लेकर बातचीत की जाएगी। पीयूष गोयल और बेंजामिन डौसा के बीच द्विपक्षीय बैठक भी होने वाली है। इन चर्चाओं में कई तरह के उद्योग शामिल होंगे जिनमें उन्नत विनिर्माण, नवाचार, हरित प्रौद्योगिकी और टिकाऊ समाधान शामिल हैं। स्वीडन की एरिक्सन, वोल्वो ग्रुप, आईकेईए, अल्फा लावल और एसएएबी कंपनियों ने भारत के साथ व्यापार करने में रुचि दिखाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें