फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IndusInd Bank Crash: फंड हाउसों ने मामला सामने आने से पहले इंडसइंड बैंक के 1.6 करोड़ शेयर बेचे; जानिए सब कुछ

Thu, 13 Mar 2025 04:17 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

कुछ ब्रोकरेज हाउसों ने मामला सामना आने से पहले ही बैंक के शेयर को डाउनग्रेड कर दिया था। यह स्टॉक म्यूचुअल फंड उद्योग में सबसे ज्यादा कटौती वाले स्टॉक में से एक था। क्वांट म्यूचुअल फंड ने जिन तीन शेयरों को हाल में खरीदा था, उसमें से एक इंडसइंड बैंक भी था। 
 
विज्ञापन
इंडसइंड बैंक - फोटो : ANI/X@MyIndusIndBank
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडसइंड बैंक के डेरिवेटिव खातों में गड़बड़ी का मामला सामने आने से पहले ही म्यूचुअल फंड हाउसों ने बैंक के 1.6 करोड़ शेयर बेच दिए थे। फंड हाउसों के पास कुल 20.7 करोड़ शेयर फरवरी में थे। इनका बाजार मूल्य 28 फरवरी तक 19,884 करोड़ रुपये था। जनवरी में 22.3 करोड़ शेयर थे।

विज्ञापन


कुछ ब्रोकरेज हाउसों ने मामला सामना आने से पहले ही बैंक के शेयर को डाउनग्रेड कर दिया था। यह स्टॉक म्यूचुअल फंड उद्योग में सबसे ज्यादा कटौती वाले स्टॉक में से एक था। क्वांट म्यूचुअल फंड ने जिन तीन शेयरों को हाल में खरीदा था, उसमें से एक इंडसइंड बैंक भी था। इसने फरवरी में 300 करोड़ रुपये के 30.77 लाख शेयर खरीदे थे।

कोटक म्यूचुअल फंड ने फरवरी में 509 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। बंधन म्यूचुअल फंड के पास 900 करोड़ रुपये के 93.47 लाख शेयर थे और यह फंड हाउस की शीर्ष 10 होल्डिंग्स में से एक था। पीपीएफएएस म्यूचुअल फंड ने फरवरी में 29 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
विज्ञापन


35 फंड हाउसों की 360 स्कीम का निवेश
28 फरवरी तक इंडसइंड बैंक में करीब 35 फंड हाउसों की 360 स्कीमों का निवेश था। पांच फंड हाउस 1,000 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश था। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल म्यूचुअल फंड का सबसे अधिक 3,778 करोड़ रुपये था। इसके पास 3.81 करोड़ शेयर थे।

फंड हाउस निवेश का मूल्य
फंड हाउस निवेश का मूल्य (करोड़ में)
एसबीआई 3,047
एचडीएफसी 2,773
यूटीआई 2,447
निप्पॉन 2,121

19 फंड हाउसों का 100 करोड़ से कम निवेश
19 फंड हाउसों का बैंक में 100 करोड़ से कम निवेश है। सबसे कम 360 वन और टॉरस फंड हाउस का निवेश है जो 48 लाख और 29 लाख रुपये है। बैंक का शेयर मंगलवार को 27 फीसदी गिरने के बाद बुधवार को 4.38 फीसदी तेजी के साथ 684.70 रुपये पर बंद हुआ।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें