फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indigo Penalty: इंडिगो एयरलाइन पर लगाया गया ₹117 करोड़ का जुर्माना, जानिए क्या है पूरा मामला

Tue, 02 Dec 2025 08:44 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंडिगो ने मंगलवार को बताया कि उस पर इनपुट टैक्स क्रेडिट से संबंधित 117.52 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है और एयरलाइन इस फैसले को चुनौती देगी। एयरलाइन पर यह जुर्माना केंद्रीय कर और केंद्रीय उत्पाद शुल्क, सीजीएसटी कोच्चि आयुक्तालय , केरल के संयुक्त आयुक्त की ओर से लगाया गया है। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइन का विमान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडिगो ने मंगलवार को बताया कि उस पर इनपुट टैक्स क्रेडिट से संबंधित 117.52 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है और एयरलाइन इस फैसले को चुनौती देगी। एयरलाइन पर यह जुर्माना केंद्रीय कर और केंद्रीय उत्पाद शुल्क, सीजीएसटी कोच्चि आयुक्तालय , केरल के संयुक्त आयुक्त की ओर से लगाया गया है। नियामक फाइलिंग के अनुसार, यह जुर्माना 2018-19 से 2021-22 की अवधि से संबंधित है।

विज्ञापन


विभाग ने कंपनी को इनपुट टैक्स क्रेडिट ( आईटीसी ) देने से इनकार कर दिया है और जुर्माने के साथ एक डिमांड ऑर्डर जारी किया है। कंपनी का मानना है कि अधिकारियों की ओर से पारित आदेश त्रुटिपूर्ण है। इसके अलावा, कंपनी का मानना है कि बाहरी कर सलाहकारों की सलाह के आधार पर उसका मामला गुण-दोष के आधार पर मजबूत है।

इसके अलावा, एयरलाइन ने कहा कि वह उचित प्राधिकारी के समक्ष इस मुद्दे को उठाएगी और इसका उसके वित्तीय, परिचालन या अन्य गतिविधियों पर कोई खास असर नहीं पड़ा है। कंपनी के शेयर 1.60 प्रतिशत गिरकर 5,697.70 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें