फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indigo Technicians: हैदराबाद और दिल्ली में छुट्टी पर इंडिगो के टेक्नीशियन, कम सैलेरी के विरोध में उठाया कदम

Sun, 10 Jul 2022 08:10 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मामले में इंडिगो की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
इंडिगो एयरलाइंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडिगो के टेक्नीशियन हैदराबाद और दिल्ली में छुट्टी पर चले गए हैं। टेक्नीशियन पिछले दो दिन के दौरान छुट्टी पर गए हैं। इसकी वजह कम वेतन बताई जा रही है। उनकी मांग है कि उनके वेतन में बढ़ोतरी की जाए। इससे पहले दो जुलाई को इंडिगो की घरेलू उड़ानों में से लगभग 55 फीसदी में देरी हुई थी, क्योंकि बड़ी संख्या में चालक दल के सदस्यों ने बीमार होने का हवाला देकर छुट्टी ले ली थी। बताया गया था कि कर्मी एयर इंडिया के भर्ती अभियान में शामिल होने के लिए गए थे।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, जब कोरोना महामारी का कहर बरप रहा था, एस वक्त इंडिगो ने अपने कर्मचारियों के एक बड़े वर्ग के वेतन में कटौती की थी। इस बीच नई एयरलाइन अकासा एयर, जेट एयरवेज और टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे विमानन उद्योग में हलचल शुरू हो गई है।

सूत्रों ने कहा कि पिछले दो दिन के दौरान इंडिगो के काफी तकनीशियन बीमार होने का हवाला देते हुए छुट्टी पर चले गए, ताकि कम वेतन का विरोध के चलते किसी भी तरह की अनुशासनात्मक कार्रवाई ना की जा सके। हालांकि, मामले में इंडिगो की ओर से कोई बयान जारी नहीं किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें