फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indigo: कुछ ही घंटों के अंतराल पर दो इंडिगो विमानों के इंजन में खराबी, हुई सुरक्षित लैंडिंग, जानें डिटेल्स

Tue, 29 Aug 2023 07:43 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Indigo Mid-Air Engine Glitch: कोलकाता से बेंगलुरु जा रहे इंडिगो के एक विमान का एक इंजन बंद हो गया हालांकि राहत की बात यह रही कि विमान को सुरक्षित उतार लिया गया। इससे कुछ ही घंटे पहले इंडिगो की मदुरै-मुंबई उड़ान के इंजन में भी मुंबई में लैंडिंग से पहले खराबी आ गई थी।
विज्ञापन
इंडिगो विमान के इंजन में खराबी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महज कुछ ही घंटों के अंतराल पर इंडिगो के दो विमानों में कोलकाता से बेंगलुरु जा रहे इंडिगो के एक विमान का एक इंजन बंद हो गया हालांकि राहत की बात यह रही कि विमान को सुरक्षित उतार लिया गया। इससे कुछ ही घंटे पहले इंडिगो की मदुरै-मुंबई उड़ान के इंजन में भी मुंबई में लैंडिंग से पहले खराबी आ गई थी।

विज्ञापन


विमानन नियामक डीजीसीए ने एक बयान में  कहा, "विमान के इंजन 2 और इंजन2 ऑयल चिप में गड़बड़ी की चेतावनी आई थी। जांच सूची के अनुसार इंजन-2 को बंद कर दिया गया और विमान को सुरक्षित उतार लिया गया।" 

इंडिगो ने भी मदुरै से मुंबई जा रहे विमान में हुई घटना के बाद एक बयान जारी किया। जिसमें कहा गया कि मुंबई में उतरने से पहले उसमें तकनीकी खराबी आ गई थी। पायलट ने मुंबई में लैंडिंग को प्राथमिकता दी। विमान मुंबई में उतर गया है और आवश्यक मेंटेनेंस के बाद यह परिचालन में वापस आ जाएगा। हमें यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है। अधिकारियों ने कहा था कि इंडिगो के ये दोनों विमान प्रैट एंड व्हिटनी इंजन पर चल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें