फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indigo: जी20 शिखर सम्मेलन के कारण दिल्ली-हवाई अड्डे से रद्द होंगी उड़ानें, एयरलाइन ने यात्रियों को दी जानकारी

Wed, 06 Sep 2023 02:49 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इंडिगो ने कहा है कि ग्राहकों को पैसे वापस लेने के साथ ही उड़ानें पुनर्निर्धारित या रद्द करने का विकल्प दिया जा रहा है। यात्रियों को उड़ान रद्द होने और समय-सारणी में बदलाव के बारे में पहले से सूचित कर दिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एअर इंडिया के बाद अब इंडिगो ने 8 से 11 सितंबर तक दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को तारीख या उड़ान में बदलाव करने पर लागू शुल्क में एकमुश्त छूट की पेशकश की है। यह फैसला जी-20 शिखर सम्मेलन के मद्देनजर राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ी सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर किया है।

विज्ञापन


एयरलाइन ने बुधवार को अधिसूचना में कहा, नई दिल्ली में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन, 2023 के कारण इंडिगो 8 से 11 सितंबर 2023 के बीच दिल्ली से आने-जाने वाले यात्रियों के लिए एकमुश्त छूट की पेशकश कर रहा है। इसमें कहा गया है, ग्राहकों को टिकट का पैसा वापस लेने के साथ उड़ानों को पुनर्निर्धारित करने या रद्द करने का विकल्प दिया जा रहा है। अधिसूचना में कहा गया है, यात्रियों को उड़ान रद्द होने और समय-सारणी में बदलाव के बारे में पहले से सूचित कर दिया गया है।

किसी भी अन्य प्रश्न के मामले में, यात्रियों से  हमारे ग्राहक सेवा नंबर- 0124 6173838 या 0124 4973838 पर संपर्क करने का अनुरोध किया जाता है। इससे पहले, एयर इंडिया ने मंगलवार को घोषणा की थी कि 7 से 11 सितंबर के बीच दिल्ली से आने-जाने के लिए आरक्षित टिकट रखने वाले यात्रियों को एकमुश्त छूट दी जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें