फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी की छुट्टियों में इंडिगो लेकर आया नया ऑफर, 999 में करें हवाई सफर

Tue, 14 May 2019 06:43 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
- फोटो : PTI
विज्ञापन

गर्मी की छुट्टियों में सस्ते में हवाई सफर कर सकते हैं। देश की प्रमुख लो कॉस्ट एयरलाइन कंपनी इंडिगो ने तीन दिन के लिए एक विशेष ऑफर निकाला है। कंपनी ने तीन दिन के लिए सेल निकाली है जिसके तहत यात्री मात्र 999 रुपये में टिकट को बुक कर सकते हैं। 

इस तारीख के बीच कर सकेंगे यात्रा

कंपनी ने मंगलवार को बताया कि 14 मई से 16 मई तक चलने वाली सेल में सस्ते में हवाई सफर का ऑफर दिया जा रहा है। यात्री 29 मई से लेकर के 28 सितंबर के बीच यात्रा कर सकते हैं। इंडिगो के मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी विलियम बोल्टर ने बताया कि सस्ते किराए के अलावा एयरलाइन प्री-पेड एक्सेस बैगेज तथा प्री-पेड एक्सप्रेस चेक-इन सेवा पर 30 प्रतिशत तक की छूट दे रही है।

यहां के लिए होगी टिकट बुक

एयरलाइन ने कहा है कि यात्री सेल के दौरान घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर टिकट को बुक करा सकेंगे। कंपनी के पास इस वक्त 44 फीसदी मार्केट शेयर है। जेट एयरवेज के बंद होने के बाद अब कंपनी फिर से सस्ते किराये में लोगों को सफर करने का मौका दे रही है।

इन रूट्स पर कर सकेंगे यात्रा

इंडिगो ने कहा कि जिन रूट्स पर यात्री टिकट की बुकिंग करा सकेंगे उनमें मुंबई-हैदराबाद, दिल्ली-अहमदाबाद, हैदराबाद-दुबई, चैन्नई-कुवैत और बंगलूरू-माले शामिल है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें