फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indigo: मुंबई से नागपुर जा रहा इंडिगो विमान टेल स्ट्राइक का शिकार हुआ, कोई हताहत नहीं

Tue, 18 Apr 2023 10:55 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Indigo: एयरलाइन ने एक बयान में कहा, ''14 अप्रैल 2023 को मुंबई से आ रही उड़ान संख्या 6ई 203 नागपुर में उतरते समय पिछले हिस्से में टकरा गई थी। विमान को आकलन और मरम्मत के लिए नागपुर हवाई अड्डे पर खड़ा घोषित कर दिया गया था।" इंडिगो ने एक बयान में कहा, "घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।"
 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुंबई से आ रही इंडिगो की फ्लाइट 6ई-203 नागपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान टेल स्ट्राइक का शिकार हो गई। यह घटना 14 अप्रैल को हुई जब उड़ान संख्या 6ई 203 मुंबई से नागपुर जा रही थी।

विज्ञापन


एयरलाइन ने एक बयान में कहा, ''14 अप्रैल 2023 को मुंबई से आ रही उड़ान संख्या 6ई 203 नागपुर में उतरते समय पिछले हिस्से में टकरा गई थी। विमान को आकलन और मरम्मत के लिए नागपुर हवाई अड्डे पर खड़ा घोषित कर दिया गया था।" इंडिगो ने एक बयान में कहा, "घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।"

एयरलाइन ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। टेल स्ट्राइक तब होती है जब किसी विमान की पूंछ या एम्पेनेज टेक-ऑफ या लैंडिंग के दौरान जमीन या किसी अन्य स्थिर वस्तु से टकराती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें