इंडिगो के सह-संस्थापक राकेश गंगवाल का परिवार भारतीय एयरलाइन की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड में 5% से 8% तक की हिस्सेदारी कम करने की योजना पर काम कर रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स में सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी गई है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि इंडिगो सह-संस्थापक का परिवार कंपनी में अपनी 7,500 करोड़ रुपये (909.58 मिलियन डॉलर) तक की हिस्सेदारी की बिकवाली कर सकता है। एक्सचेंज के आंकड़ों के मुताबिक, बीते 31 मार्च तक इंटरग्लोब में राकेश गंगवाल और उनकी पत्नी शोभा गंगवाल की हिस्सेदारी क्रमश: 13.23% और 2.99% है, जबकि उनके चिंकरपू फैमिली ट्रस्ट की हिस्सेदारी 13.5% है।
15 जुलाई को शेयरों की बिक्री के लिए खुलेगा लॉक इन पीरियड
रिपोर्ट में कहा गया है कि गंगवाल परिवार 15 जुलाई को शेयरों के लिए लॉक इन खुलने पर परिवार ब्लॉक डील के जरिए अपनी हिस्सेदारी कम कर सकता है। शोभा गंगवाल ने फरवरी में कंपनी में अपनी हिस्सेदारी में 4% से अधिक की कटौती की थी। हालांकि इंटरग्लोब एविएशन और गंगवाल परिवार के एक प्रतिनिधि ने टिप्पणी के लिए मीडिया के अनुरोध का फिलहाल जवाब नहीं दिया है। राकेश गंगवाल ने फरवरी 2022 में कंपनी के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया था और कहा था कि वह पांच साल में एयरलाइन में अपनी हिस्सेदारी कम करेंगे। राकेश गंगवाल और राहुल भाटिया, जिन्होंने 2006 में इंडिगो की सह-स्थापना की थी। वे 2020 की शुरुआत में इंडिगो से अलग हो गए उन्होंने कंपनी के आर्टिकल ऑफ एसोसिएशन में कुछ नियमों को संशोधित करने की मांग की थी। कंपनी के शेयर जो अब तक इस साल 19% की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं, हिस्सेदारी बिक्री रिपोर्ट के बाद 3.1% तक कमजोर हो गए।
शेयर बाजार में आज इंडिगो के शेयरों का भाव
