फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IndiGo New CEO: इंडिगो एयरलाइन को मिला नया सीईओ, एक अक्तूबर से कंपनी की कमान संभालेंगे पीटर एल्बर्स

Wed, 18 May 2022 04:36 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

IndiGo Appoints Pieter Elbers As CEO: नियामकीय फाइलिंग में साझा की गई जानकारी के अनुसार पीटर एल्बर्स एक अक्तूबर 2022 से अपना पदभार ग्रहण करेंगे। गौरतलब है कि एयरलाइन के मौजूदा सीईओ रोनोजॉय दत्ता 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं, इससे पहले कंपनी ने नए सीईओ का नाम फाइनल कर दिया है।
विज्ञापन
इंडिगो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडिगो एयरलाइन को नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) मिल गया है। कंपनी ने पीटर एल्बर्स को सीईओ नियुक्त किया है। नियामकीय फाइलिंग में साझा की गई जानकारी के अनुसार एल्बर्स एक अक्तूबर 2022 से अपना पदभार ग्रहण करेंगे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि एयरलाइन के मौजूदा सीईओ रोनोजॉय दत्ता 30 सितंबर को सेवानिवृत्त होने वाले हैं, इससे पहले कंपनी ने नए सीईओ का नाम फाइनल कर दिया है। गौरतलब है कि पीटर एल्बर्स, वर्तमान में केएलएम रॉयल डच एयरलाइंस के मुख्य कार्यकारी हैं। इंडिगो की ओर से बुधवार को घोषणा की गई 1 अक्तूबर से वह एयरलाइन की कमान अपने हाथ में ले लेंगे। यहां बता दें कि 71 वर्षीय दत्ता को जनवरी 2019 में इंडिगो के शीर्ष पद पर नियुक्त किया गया था।

कंपनी की ओर से साझा किए गए बयान के मुताबिक, इंटरग्लोब एविएशन लिमिटेड की मूल फर्म के निदेशक मंडल ने नियामक अनुमोदन के अधीन, अगले मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में पीटर एल्बर्स को नियुक्त किया है। दत्ता ने पद छोड़ने के अपने फैसले पर टिप्पणी करते हुए कहा कि इंडिगो ने कहा कि एल्बर्स का अनुभव इंडिगो के भविष्य का सुरक्षित और उज्ज्वल बनाने में मददगार होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें