भारतीय उपोयगकर्ता अब अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन स्टोर पर भुगतान करने के लिए यूपीआई का इस्तेमाल कर पाएंगे। सीमा पार डिजिटल भुगतान करने के लिए आप पेपाल के माध्यम से यूपीआई का उपयोग आसानी से कर सकते हैं।
भारतीय उपयोगकर्ता अब पेपाल के माध्यम से यूपीआई का उपोयग करके आसानी से क्रॉस-बॉर्डर पेमेंट कर सकते हैं। वैश्विक भुगतान कंपनी पेपाल ने पेपाल वर्ल्ड नामक एक नए प्लेटफॉर्म की घोषणा की है। इसका उद्देश्य दुनिया की सबसे बड़ी भुगतान प्रणालियों और डिजिटल वॉलेट्स से जोड़ना है।
यूपीआई से आसानी से कर सकेंगे सीमा पार भुगतान
यह प्लेटफॉर्म पेपाल और वेनमो के बीच इंटरऑपरेबिलिटी की पेशकश करके शुरुआत करेगा। इसके शुरुआती लॉन्च में यूपीआई को भी शामिल किया जाएगा। इसका मतलब है कि भारतीय उपभोक्ता अब अंतरराष्ट्रीय व्यापारियों से खरीदारी कर सकते हैं। वे यूपीआई विकल्प का उपयोग करके आसानी से भुगतान कर सकते हैं, जिससे वे पहले से परिचित हैं।
विज्ञापन
उदाहरण के लिए, अमेरिका के किसी ऑनलाइन स्टोर पर कपड़े खरीदने के लिए ब्राउज करने वाले भारतीय उपभोक्ता अब चेकआउट के समय PayPal विकल्प पर क्लिक करने के बाद एक यूपाई का विकल्प दिखाई देगा। इससे वे अपने यूपीआई खाते का उपयोग करके लेनदेन पूरा कर सकेंगे।
एनपीसीआई ने किया इस एकीकरण का स्वागत
एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड के प्रबंध निदेशक और सीईओ रितेश शुक्ला ने इसका स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पेपाल वर्ल्ड के प्लेटफॉर्म पर यूपीआई का एकीकरण के वैश्विक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। यह सीमा पार भुगतान को और अधिक सहज, सुरक्षित और समावेशी बनाने के हमारे दृष्टिकोण के अनुरूप है। यह सहयोग विदेशों में भुगतान करने वाले भारतीय उपयोगकर्ताओं के लिए सुविधा बढ़ाएगा और वैश्विक व्यवसायों को यूपीआई उपयोगकर्ताओं के बढ़ते आधार का लाभ उठाने में सक्षम बनाएगा ।
दो अरब उपोयगर्ताओं को मिलेगा लाभ
कंपनी ने बताया कि इस सहयोग में दुनिया भर के लगभग दो अरब उपोयगर्ताओं का प्रतिनिधित्व करने वाले वैश्विक साझेदार शामिल हैं। इनमें मर्काडो पेगो, एनपीसीआई इंटरनेशल पेमेंट्स लिमिटेड, पेपाल, टेनपे ग्लोबल और वेनमो शामिल हैं। यह कदम वैश्विक डिजिटल भुगतान के लिए एक नई शुरुआत का प्रतीक है।