फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ-दिल्ली के बाद इन रूट्स पर भी चल सकती हैं निजी तेजस ट्रेनें

Fri, 19 Jul 2019 11:21 AM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Tejas
विज्ञापन

लखनऊ-दिल्ली रूट पर निजी तेजस एक्सप्रेस ट्रेन चलाने के बाद देश के कई अन्य रूट्स पर भी ऐसी ट्रेनों को चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे को लगता है कि इससे यात्रियों को तो फायदा होगा ही, साथ ही रेलवे की कमाई भी बढ़ेगी।

आईआरसीटीसी को मिली ट्रेन चलाने की जिम्मेदारी

भारतीय रेलवे ने अपनी कैटरिंग व टिकटिंग इकाई आईआरसीटीसी को निजी ट्रेन चलाने की जिम्मेदारी दी है। फिलहाल यह केवल दो ट्रेनों के लिए है, लेकिन इनकी संख्या में इजाफा हो सकता है। ट्रेन को किराये पर देने से रेलवे वित्त विकास निगम की कमाई में इजाफा होने की उम्मीद है। 

इन रूट्स पर भी चल सकती है निजी ट्रेन

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, जिन रूट्स पर निजी ट्रेनों को शुरू करने की तैयारी रेलवे द्वारा की जा रही है उनमें अहमदाबाद-मुंबई, चेन्नई-मदूरै, हावड़ा-पुरी, दिल्ली-चंडीगढ़, मुंबई-शिर्डी और त्रिवेंद्रम-कन्नूर शामिल हैं। रेलवे केवल ऐसे रूट्स को चुन रहा है जो 500 किलोमीटर के अंदर हो और एक दिन में यात्रा पूरी हो जाए। 

यह होगा लखनऊ-दिल्ली का रूट

तेजस एक्सप्रेस के संचालन और रूट व स्टॉपेज को लेकर रेलवे बोर्ड व आईआरसीटीसी अधिकारी मंथन में जुटे हैं। ट्रेन को लखनऊ-कानपुर-अलीगढ़ रूट पर दौड़ाया जाएगा। तेजस, लखनऊ से सुबह 6.50 बजे चलकर दोपहर 1.20 बजे आनंद विहार पहुंचेगी और वापसी में आनंद विहार से दोपहर 3.50 बजे चलकर रात 10.05 बजे लखनऊ पहुंचेगी। 

विज्ञापन


ट्रेन लखनऊ से मानक नगर, कानपुर होते हुए आनंद विहार जाएगी। इस रूट के बड़े स्टेशनों में टुंडला, अलीगढ़ व इटावा जंक्शन स्टेशन हैं, जिन पर भी इनका ठहराव हो सकता है। ट्रेन का शेड्यूल जारी हो चुका है। इसके मुताबिक, फिलहाल ट्रेन को हफ्ते में छह दिन सोमवार, मंगलवार, बुधवार, शुक्रवार, शनिवार व रविवार को चलाया जाएगा। गुरुवार को ट्रेन का संचालन बंद रहेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें