फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रियों को तोहफा, ट्रेन छूटने से पहले ऑनलाइन पता चलेगी खाली सीट की जानकारी

Wed, 27 Feb 2019 06:34 PM IST
kapil sharma बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी। अब ट्रेन में चार्ट बन जाने के बाद सीट पाने के लिए टीटीई के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे इंडियन कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) की वेबसाइट पर दो बार चार्ट जारी करेगा। 

प्रत्येक कोच की मिलेगी जानकारी

आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर दो बार आरक्षण चार्ट को जारी किया जाएगा। एक बार ट्रेन छूटने के चार घंटे पहले और दूसरी बार आधा घंटे पहले यह चार्ट जारी होगा। यह चार्ट ट्रेन के चलने वाले स्टेशन से जारी होगा। बीच के स्टेशनों के लिए जानकारी नहीं मिलेगी। इस चार्ट के जरिए प्रत्येक कोच में मौजूद खाली सीटों के बारे में जानकारी भी मौजूद होगी। 

यहां पर होगा उपलब्ध

यह सुविधा आईआरसीटीसी की वेबसाइट और ऐप पर मिलेगी। इस जानकारी के जरिए यात्री बाद में ट्रेन में उपलब्ध सीट को टीटीई के जरिए बुक करा सकते हैं। इसके बाद टीटीई यात्री को सीट देने से मना नहीं कर सकेगा। 

ऐसे मिलेगी सुविधा

  • यात्रियों को आईआरसीटीसी की वेबसाइट या फिर मोबाइल ऐप पर जाना होगा। 
  • वहां पर उपलब्ध चार्ट/वैकेंसी ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। 
  • यात्रियों को ट्रेन संख्या, यात्रा तिथि और चढ़ने वाले स्टेशन का नाम टाइप करना होगा। 
  • इसके बाद यात्री को कोच और श्रेणी के अनुसार उपलब्ध सीट के बारे में जानकारी मिलेगी। 
  • यात्री हरेक कोच की प्रत्येक सीट/बर्थ के बारे जानकारी प्राप्त कर सकेगा। 
  • इस जानकारी में पूरी यात्रा के लिए बुक, आधी यात्रा के लिए बुक अथवा खाली रहेगी शामिल है। 
  • बर्थ/सीट कोच में किस तरफ होगी यह भी इस नई सुविधा के जरिए पता चलेगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें