फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA: भारतीय मूल के पूर्व सीईओ ने धोखाधड़ी का आरोप किया स्वीकार, सिलिकन वैली के स्टार्टअप से जुड़ा है मामला

Sat, 29 Apr 2023 07:04 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

USA: एक टेक स्टार्ट-अप हेडस्पिन के पूर्व सीईओ और संस्थापक मनीष लाचवानी को गुरुवार को सैन फ्रांसिस्को संघीय अदालत में वायर धोखाधड़ी के दो मामलों और प्रतिभूति धोखाधड़ी के आरोपों के एक मामले में दोषी ठहराया गया। लचवानी को अगस्त 2021 में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
Law - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिलिकॉन वैली की एक प्रौद्योगिकी कंपनी के भारतीय मूल के 47 वर्षीय पूर्व सीईओ को निवेशकों को राजस्व की अधिक जानकारी देने के लिए प्रतिभूति धोखाधड़ी का दोषी ठहराया गया है। अमेरिकी अटॉर्नी कार्यालय की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, एक टेक स्टार्ट-अप हेडस्पिन के पूर्व सीईओ और संस्थापक मनीष लाचवानी को गुरुवार को सैन फ्रांसिस्को संघीय अदालत में वायर धोखाधड़ी के दो मामलों और प्रतिभूति धोखाधड़ी के आरोपों के एक मामले में दोषी ठहराया गया।

अगस्त 2021 में किया गया था गिरफ्तार

मनीष लचवानी को अगस्त 2021 में गिरफ्तार किया गया था और उस पर स्टार्ट-अप के राजस्व और अन्य प्रमुख वित्तीय मैट्रिक्स को बढ़ा-चढ़ाकर निवेशकों को 80 मिलियन अमेरिकी डॉलर का चूना लगाने का आरोप लगाया गया था। उन्होंने 2015 में हेडस्पिन की स्थापना की और मई 2020 तक इसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में कार्य किया। विज्ञप्ति में कहा गया है कि कंपनी ने ग्राहकों को सॉफ्टवेयर उपकरण और मोबाइल एप्लिकेशन का परीक्षण करने के लिए उपकरणों तक पहुंच प्रदान की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें