फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Anjali Sud: भारतीय मूल की उद्यमी अंजलि सूद ने संभाली ‘टूबी’ की कमान, नई सीईओ नियुक्त की गईं

Tue, 18 Jul 2023 06:27 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Anjali Sud: कंपनी ने सोमवार को घोषणा की कि सूद एक सितंबर को पदभार ग्रहण करेंगी। ‘टूबी मीडिया ग्रुप’ के सीईओ पॉल चीसब्रो ने कहा, ‘‘अंजलि प्रौद्योगिकी और मीडिया उद्योग की एक बेहद निपुण सदस्य हैं।’’
 
विज्ञापन
अंजलि सूद  - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय मूल की उद्यमी अंजलि सूद ‘टूबी’ की नई मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) होंगी। वह इस पद पर कंपनी के संस्थापक व वर्तमान सीईओ फरहाद मसूदी की जगह लेंगी। टूबी ‘फॉक्स कॉरपोरेशन’ की स्ट्रीमिंग टेलीविजन सेवा है, जिसपर उपलब्ध सामग्री को लोग नि:शुल्क देख सकते हैं, लेकिन इसपर विज्ञापन आते हैं।

एक सितंबर को पदभार लेंगी सूद

कंपनी ने सोमवार को घोषणा की कि सूद एक सितंबर को पदभार ग्रहण करेंगी। ‘टूबी मीडिया ग्रुप’ के सीईओ पॉल चीसब्रो ने कहा, ‘‘अंजलि प्रौद्योगिकी और मीडिया उद्योग की एक बेहद निपुण सदस्य हैं।’’ उन्होंने कहा कि वह काम के प्रति बेहद जुनूनी हैं और उनका कुशल नेतृत्व करने का रिकॉर्ड रहा है। वहीं सूद ने अपनी नियुक्ति की जानकारी देते हुए ट्वीट किया, ‘‘ मैं दर्शकों को सशक्त बनाने के लिए अपने नए सफर की शुरुआत को लेकर उत्साहित हूं... टूबी टीम में मैं आपके साथ जुड़ने और मनोरंजन की दुनिया के भविष्य को आकार देने के लिए उत्साहित हूं।’’ सूद वीडियो एप ‘विमिओ’ की निवर्तमान मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें