फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IOC: महंगा तेल बेचकर आईओसी ने कमाया 10,058 करोड़ मुनाफा, एयरटेल को 3,006 करोड़ का शुद्ध मुनाफा

Wed, 17 May 2023 06:04 AM IST
वीरेंद्र शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इस समय कच्चे तेल की कीमतें लगातार गिर रही हैं और यह अब 75 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई हैं। पिछले साल अप्रैल से प्रमुख तेल कंपनियों ने कीमतों को स्थिर रखा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैश्विक बाजार में कच्चे तेलों की कीमतों में लगातार गिरावट के बावजूद घरेलू बाजार में तेल कंपनियां दाम घटा नहीं रही हैं। इससे उनकी कमाई बढ़ रही है। महंगा तेल बेचने से इंडियन ऑयल का मार्च तिमाही में मुनाफा 67 फीसदी बढ़कर 10,058.69 करोड़ रुपये पहुंच गया। दरअसल, इस समय कच्चे तेल की कीमतें लगातार गिर रही हैं और यह अब 75 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गई हैं। पिछले साल अप्रैल से प्रमुख तेल कंपनियों ने कीमतों को स्थिर रखा है। इस दौरान कच्चा तेल 100 डॉलर से घटकर 75 डॉलर बैरल पर आ गया है। पर देश में पेट्रोल की औसत कीमत 97 रुपये लीटर के करीब है।
विज्ञापन


एयरटेल को 3,006 करोड़ का शुद्ध मुनाफा
दूरसंचार कंपनी भारती एयरटेल का 2022-23 की चौथी तिमाही में समेकित शुद्ध लाभ बढ़कर 3,005.6 करोड़ रुपये पहुंच गया। एक साल पहले की समान अवधि में यह 2,007.8 करोड़ रहा था। इस दौरान परिचालन राजस्व 14.31 फीसदी बढ़ गया। 

सस्ता डीजल बेच रही रिलायंस प्रति ट्रक बचेंगे 1.10 लाख रुपये
रिलायंस की संयुक्त उपक्रम वाली कंपनी जियो-बीपी ने एक हाई परफॉरमेंस डीजल लॉन्च करने की घोषणा की है। यह एक्टिव टेक्नोलॉजी से लैस है जो सरकारी पेट्रोल पंप के मुकाबले एक रुपया सस्ता होगा। कंपनी का दावा है कि सामान्य डीजल के मुकाबले इससे ज्यादा माइलेज मिलता है। एक ट्रक यदि साल भर इस डीजल का उपयोग करे तो उसे सालाना 1.10 लाख रुपये की बचत होगी। कंपनी के मुताबिक, इस तरह का हाई परफॉरमेंस ईंधन पहली बार भारत में उतारा गया है। यह ईंधन ज्यादा साफ है तो इंजन में गंदगी कम होगी। इसके लिए ग्राहकों को कोई प्रीमियम रेट नहीं चुकाना होगा। 
विज्ञापन


मारुति वैगन आर की बिक्री 30 लाख के पार
मारुति सुजुकी इंडिया की हैचबैक कार वैगन आर की बिक्री पिछले 20 वर्षों में 30 लाख के पार पहुंच गई है। इस मॉडल को 1999 में उतारा गया था। 2008 तक यह पांच लाख बिकी थी और 2017 तक यह 20 लाख के पार चली गई। 2021 तक कुल बिक्री 25 लाख यूनिट की थी। 

बॉब का मुनाफा दोगुना बढ़कर 4,775 करोड़
नई दिल्ली। बैंक ऑफ बड़ौदा (बॉब) का मुनाफा मार्च तिमाही में दोगुना बढ़कर 4,775 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। बैंक ने मंगलवार को बताया कि एक साल पहले यह 1779 करोड़ रुपये था। पूरे वित्त वर्ष में कुल मुनाफा दोगुना बढ़कर 14,109 करोड़ रहा है। बैंक प्रति शेयर 5.5 रुपये लाभांश देगा।

गोल्ड ईटीएफ में 124 करोड़ का आया निवेश
नई दिल्ली। गोल्ड ईटीएफ में अप्रैल में 124 करोड़ का निवेश आया है। मार्च में 266 करोड़ रुपये की निकासी हुई थी। इस दौरान कुल 14 ईटीएफ का एसेट अंडर मैनेजमेंट 22,950 करोड़ पहुंच गया। मॉर्निंगस्टार इंडिया के मुताबिक, सोने की कीमतों में वृद्धि के बीच कुछ निवेशकों ने मुनाफावसूली की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें