फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंपों पर न लगाएं भीड़: पश्चिम एशिया संकट के बीच भारतीय तेल कंपनी की अपील, कहा- हमारे पास पर्याप्त ईंधन

Wed, 25 Mar 2026 11:54 AM IST
Riya Dubey बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीपीसीएल ने पेट्रोल-डीजल की कमी की खबरों को बेबुनियाद बताते हुए कहा है कि देश में पर्याप्त स्टॉक और सामान्य सप्लाई बनी हुई है। वहीं तेलंगाना डीलर्स एसोसिएशन ने भी पुष्टि की कि पैनिक बायिंग से अस्थायी दिक्कतें आई हैं, लेकिन ईंधन की कोई कमी नहीं है।
विज्ञापन
पेट्रोल पंपों पर न लगाए भीड़ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) ने स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा है कि देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य बनी हुई है।

कंपनी ने क्या कहा?

कंपनी ने अपने बयान में कहा कि पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही खबरें पूरी तरह बेबुनियाद हैं। भारत के पास पर्याप्त ईंधन भंडार उपलब्ध है और सप्लाई चेन बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से काम कर रही है। बीपीसीएल के अनुसार, भारत पेट्रोल और डीजल का नेट एक्सपोर्टर है और कच्चे तेल, पेट्रोल, डीजल व एटीएफ (ATF) का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। कंपनी ने भरोसा दिलाया कि वह पूरी तरह परिचालन में है और निर्बाध ईंधन आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

विज्ञापन

 

बीपीसीएल ने नागरिकों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराकर अनावश्यक रूप से ईंधन की खरीदारी न करें। कंपनी के अनुसार, देशभर में ईंधन की उपलब्धता स्थिर और पर्याप्त बनी हुई है।

डीलर्स एसोसिएशन ने दिया आश्वासन

इसी बीच, तेलंगाना पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने भी प्रेस नोट जारी कर कहा कि एचपीसीएल, आईओसीएल और बीपीसीएल के पास पर्याप्त मात्रा में ईंधन उपलब्ध है और सप्लाई चेन सामान्य रूप से संचालित हो रही है।

एसोसिएशन के अनुसार, फर्जी और भ्रामक खबरों के कारण लोग पेट्रोल पंपों पर जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवा रहे हैं, जिससे बिक्री सामान्य से 2.5 से 3 गुना तक बढ़ गई है। इसके चलते कई जगहों पर अस्थायी रूप से स्टॉक खत्म होने जैसी स्थिति भी देखने को मिली।

नागरिकों से की क्या अपील?

एसोसिएशन ने नागरिकों से अपील की है कि वे केवल अपनी जरूरत के अनुसार ही ईंधन खरीदें और पैनिक बायिंग से बचें। साथ ही, पेट्रोल या डीजल को डिब्बों में स्टोर करने से भी मना किया गया है। पेट्रोलियम और विस्फोटक सुरक्षा संगठन (पीईएसओ) के नियमों के अनुसार ऐसा करना खतरनाक है और इससे आग जैसी दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें