फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jobs in India: देश में अगले पांच साल में 22 प्रतिशत नौकरियां घट सकती हैं, जानें क्या कहते हैं WEF के आंकड़े

Mon, 01 May 2023 11:42 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Jobs in India: देश में अगले पांच साल में 22 प्रतिशत नौकरियां घट सकती हैं, जानें क्या कहते हैं WEF के आंकड़े
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जॉब मार्केट में अगले पांच साल में 22 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान है। वहीं इस दौरान एआई, मशीन लर्निंग और डेटा सेगमेंट की मांग बढ़ने की उम्मीद है। विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) ने अपनी नवीनतम फ्यूचर ऑफ जॉब्स रिपोर्ट में कहा है कि वैश्विक स्तर पर रोजगार बाजार में 23 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान है, जिसमें 2027 तक 6.9 करोड़ नई नौकरियां पैदा होने और 8.3 करोड़ नौकरियां समाप्त होने की आशंका है।

वैश्विक स्तर पर रोजगार में 23 प्रतिशत बदलाव की उम्मीद

डब्ल्यूईएफ ने कहा, 'अगले पांच साल में 10.2 प्रतिशत की वृद्धि और 12.3 प्रतिशत (वैश्विक स्तर पर) की गिरावट के जरिये करीब एक चौथाई नौकरियों (23 प्रतिशत) में बदलाव की उम्मीद है। रिपोर्ट के लिए सर्वेक्षण किए गए 803 कंपनियों के अनुमानों के अनुसार, नियोक्ताओं को डेटासेट के अनुरूप 67.3 करोड़ नौकरियों में से 6.9 करोड़ नई नौकरियों के सृजन और 8.3 करोड़ नौकरियों के समाप्त होने की आशंका है। ऐसे में नौकरियों में 1.4 करोड़ की कमी आ सकती है, जो मौजूदा रोजगार का करीब 2 प्रतिशत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें