मोटर वाहन स्वामित्व में असमानता हो रही कम
रिपोर्ट बताती है कि मोटर वाहन स्वामित्व में असमानता ग्रामीण क्षेत्रों में भी कम हो रही है, लेकिन शहरी इलाकों में यह अंतर कहीं तेजी से घटा है। इसी तरह, रेफ्रिजरेटर स्वामित्व में भी मजबूत कन्वर्जेंस दिखा है, जिसमें शहरी विकास प्रमुख भूमिका निभा रहा है।
मोबाइल फोन की पहुंच हुई सार्वभौमिक
रिपोर्ट के मुताबिक मोबाइल फोन अब देश का सबसे ज्यादा बराबरी वाला टिकाऊ सामान बन चुका है। शीर्ष 20% और निचले 40% दोनों ही समूहों में मोबाइल का इस्तेमाल लगभग सार्वभौमिक है, यानी लगभग हर घर में मोबाइल पहुंच चुका है।
बदलाव ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों में दिख रहा
विश्लेषण से यह भी सामने आया है कि अलग-अलग आय समूहों निचलें 40%, 40-60%, 60-80% और शीर्ष 20% में अब पहले से कहीं ज्यादा परिवार एक से अधिक टिकाऊ सामान श्रेणियां रखने लगे हैं। यह बदलाव ग्रामीण और शहरी दोनों ही क्षेत्रों में दिख रहा है, जो बताता है कि खपत समूहों के बीच का अंतर तेजी से कम हो रहा है।
टिकाऊ संपत्ति न रखने वालें परिवारों की हिस्सेदारी 5%
रिपोर्ट का एक महत्वपूर्ण निष्कर्ष यह है कि अब कोई भी टिकाऊ संपत्ति न रखने वाले परिवारों की हिस्सेदारी पूरे देश में केवल पांच प्रतिशत या उससे भी कम रह गई है। यह दर्शाता है कि भारत में परिसंपत्ति गरीबी में भारी कमी आई है।