फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Export: फरवरी में देश का निर्यात 25.1 फीसदी उछलकर 34.57 अरब डॉलर, जानें व्यापार घाटा बढ़कर कहां पहुंचा

Mon, 14 Mar 2022 02:33 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

India's Exports Rose In February: वाणिज्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम और रसायनों जैसे क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन के चलते देश का निर्यात फरवरी में 25.1 प्रतिशत बढ़कर 34.57 अरब डॉलर रहा। हालांकि, इस दौरान व्यापार घाटा बढ़कर 20.88 अरब डॉलर पहुंच गया है।
 
विज्ञापन
निर्यात - फोटो : Agency (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाणिज्य मंत्रालय द्वारा सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार इंजीनियरिंग, पेट्रोलियम और रसायनों जैसे क्षेत्रों के बेहतर प्रदर्शन के चलते देश का निर्यात फरवरी में 25.1 प्रतिशत बढ़कर 34.57 अरब डॉलर रहा। हालांकि, इस दौरान व्यापार घाटा बढ़कर 20.88 अरब डॉलर पहुंच गया है।

विज्ञापन


आंकड़ों पर नजर डालें तो आलोच्य माह में आयात 36 प्रतिशत बढ़कर 55.45 अरब डॉलर रहा, जिसमें पेट्रोलियम और कच्चे तेल का आयात 69 प्रतिशत बढ़कर 15.28 अरब डॉलर हो गया। आपको बता दें कि पिछले साल समान अवधि में यानी फरवरी 2021 में व्यापार घाटा 13.12 अरब डॉलर था। मंत्रालय के अनुसार, कुल मिलाकर व्यापारिक निर्यात चालू वित्त वर्ष 2021-22 के अप्रैल से फरवरी माह के दौरान 46.09 प्रतिशत बढ़कर 374.81 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। एक साल पहले इसी अवधि में यह 256.55 अरब डॉलर था। आलोच्य अवधि में आयात 59.33 प्रतिशत बढ़कर 550.56 अरब डॉलर रहा। वहीं व्यापार घाटा 175.75 अरब डॉलर रहा जो एक साल पहले इसी अवधि में 88.99 अरब डॉलर था।

आंकड़ों के मुताबिक फरवरी में सोने का आयात 9.65 फीसदी घटकर 4.8 अरब डॉलर रहा। इलेक्ट्रॉनिक सामानों का आयात करीब 29.53 फीसदी बढ़कर 6.27 अरब डॉलर हो गया। फरवरी में इंजीनियरिंग सामान, पेट्रोलियम और रसायनों का निर्यात क्रमश: 32 फीसदी, 88.14 फीसदी और 25.38 फीसदी बढ़कर 9.32 अरब डॉलर, 4.64 अरब डॉलर और 2.4 अरब डॉलर हो गया। हालांकि, फार्मास्युटिकल निर्यात फरवरी में 1.78 प्रतिशत घटकर 1.96 अरब डॉलर रह गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें