फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च ब्याज दर: नकदी संबंधी चुनौतियों से जूझ रहे भारतीय निर्यातक, सीआईआई ने कहा- समस्या का हल निकाले केंद्र

Fri, 03 Jan 2025 05:01 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय निर्यातक की बढ़ती नकदी संबंधी समस्याओं पर सीआईआई चेयरमैन संजय बुधिया ने केंद्र सरकार की ओर रूख किया है। उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार को छोटे एवं मझोले उद्योगों (एमएसएमई) सहित सभी विनिर्माण क्षेत्र के निर्यात के लिए ब्याज समानीकरण योजना को तीन साल के लिए बढ़ाना चाहिए।
विज्ञापन
पैसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय निर्यातक उच्च ब्याज दर के कारण नकदी संबंधी चुनौतियों से जूझ रहे हैं। इस कारण कंपनियां वैश्विक माहौल में प्रतिस्पर्धी नहीं बन पा रही हैं, जिससे देश का निर्यात प्रभावित हो रहा है। 
विज्ञापन


सीआईआई के चेयरमैन का बयान
भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) की निर्यात-आयात (एग्जिम) पर राष्ट्रीय समिति के चेयरमैन संजय बुधिया ने कहा, निर्यात से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए केंद्र सरकार और बैंकों को मिलकर हल निकालना होगा।

बुधिया का सुझाव
साथ ही उन्होंने सुझाव दिया कि सरकार को छोटे एवं मझोले उद्योगों (एमएसएमई) सहित सभी विनिर्माण क्षेत्र के निर्यात के लिए ब्याज समानीकरण योजना को तीन साल के लिए बढ़ाना चाहिए। यह योजना 31 दिसंबर, 2024 को खत्म हो गई है।
विज्ञापन


संजय बुधिया ने आगे कहा कि निर्यातक वास्तव में नकदी के मोर्चे पर अहम चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उच्च ब्याज दरें और निर्यात फंडिंग में गिरावट से उनकी प्रतिस्पर्धा क्षमता प्रभावित हो रही है। एमएसएमई निर्यातकों को पहले और बाद में निर्यात ऋण के लिए ब्याज सब्सिडी को तीन फीसदी से बढ़ाकर 5 फीसदी करने से बहुत फायदा होगा। व्यापार घाटे के मोर्चे पर भी राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें