फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अर्थव्यवस्था: रेपो दर में कटौती से विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ेगी मांग, मकान से लेकर वाहनों की बिक्री भी बढ़ेगी!

Sat, 08 Feb 2025 06:27 AM IST
दीपक कुमार शर्मा एजेंसी, नई दिल्ली

सार

उद्योग संगठन एसोचैम के चेयरमैन संजय नायर ने कहा, अगर महंगाई दर में गिरावट का रुख बरकरार रहता है, तो अगली कुछ तिमाहियों में दरों में और कटौती की उम्मीद कर सकते हैं। रियल एस्टेट संगठन क्रेडाई ने कहा, 0.25 फीसदी की कटौती का सीमित असर दिखेगा। इसने आवास मांग में मजबूत प्रोत्साहन के लिए और कटौती का मामला बनाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रेपो दर में पांच साल बाद पहली कटौती अर्थव्यवस्था के विभिन्न क्षेत्रों में मांग बढ़ाने के लिए उत्प्रेरक का काम करेगी। उद्योग संगठन एसोचैम के चेयरमैन संजय नायर ने कहा, आरबीआई के इस फैसले से आवास, वाहन और उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं सहित कई प्रमुख क्षेत्रों में मांग बढ़ाने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


नायर ने कहा, अगर महंगाई दर में गिरावट का रुख बरकरार रहता है, तो अगली कुछ तिमाहियों में दरों में और कटौती की उम्मीद कर सकते हैं। रियल एस्टेट संगठन क्रेडाई ने कहा, 0.25 फीसदी की कटौती का सीमित असर दिखेगा। इसने आवास मांग में मजबूत प्रोत्साहन के लिए और कटौती का मामला बनाया है। रेपो दर को कम करने का आरबीआई का निर्णय बजट में हाल की घोषणाओं का पूरक है, जिसका उद्देश्य खर्च और और आर्थिक विकास को गति देना है। वहीं, नरेडको ने कहा, होम लोन पर ब्याज दरें कम होंगी, जिससे मकानों की बिक्री को बढ़ावा मिलेगा। हमें बिक्री में वृद्धि, नकदी में सुधार और बिना बिके मकानों की संख्या में कमी आने की उम्मीद है। इसके अलावा, डेवलपर्स नई परियोजनाएं लॉन्च करने के लिए प्रोत्साहित होंगे।

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) के अध्यक्ष सीएस विग्नेश्वर ने कहा, यह कटौती वित्त मंत्री की बजट में की गई 12.75 लाख रुपये तक की राशि पर कर नहीं लगाने की घोषणा के साथ पूरी तरह मेल खाती है। इससे उपभोक्ताओं की खर्च योग्य आय में वृद्धि होगी। ऑटो लोन के और अधिक किफायती होने के साथ हम मूल्य संवेदनशील दोपहिया एवं एंट्री लेवल कारों की मांग में मजबूती आने की उम्मीद है। ह्यूंडई मोटर इंडिया के पूर्णकालिक निदेशक एवं सीओओ तरुण गर्ग ने कहा, ब्याज दरों में कटौती की घोषणा आगे चलकर समग्र मांग भावना के लिए अच्छा संकेत है। इससे ग्रामीण बाजारों में भी वाहनों की मांग बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन


निवेश और उपभोग बढ़ाने में भी मिलेगी मदद
इंडियन ओवरसीज बैंक के एमडी एवं सीईओ अजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा,  अगले वित्त वर्ष में महंगाई दर में और कमी आने की उम्मीद है। जीडीपी में 6.7 फीसदी की वृद्धि होने का अनुमान है। रेपो दर में कटौती से अर्थव्यवस्था, निवेश और उपभोक्ता मांग को बढ़ावा मिलेगा। एसबीआई चेयरमैन सीएस शेट्टी ने कहा, ब्याज दर घटाने के साथ सहजता का दौर शुरू करने का निर्णय समयानुकूल, प्रासंगिक और अच्छी तरह से स्पष्ट किया गया है।

  • ग्रांट थॉर्नटन भारत के पार्टनर ऋषि शाह ने कहा, आरबीआई का यह निर्णय आशाजनक शुरुआत का संकेत है। रेपो दर में कटौती केंद्रीय बैंक की विकास को समर्थन देने की प्रतिबद्धता दर्शाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें