फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Economy: 'भारतीय अर्थव्यवस्था चीन का 'वास्तविक विकल्प'...'; PM मोदी के कार्यकाल और नेतृत्व पर रिपोर्ट का दावा

Wed, 28 Feb 2024 02:43 AM IST
ज्योति भास्कर बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारत की अर्थव्यवस्था लगातार बढ़ रही है। सरकार के मुताबिक बीते 10 साल में कई अहम फैसले हुए हैं, इनकी मदद से देश दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी है। ताजा घटनाक्रम में एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था चीन का 'वास्तविक विकल्प' बन सकती है।
विज्ञापन
पीएम मोदी शी जिनपिंग (फाइल) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत में शेयर बाजार और निफ्टी लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं। देश में अर्थव्यवस्था की सेहत कैसी है, इसका एक संकेत सेंसेक्स और निफ्टी से भी मिलता है। सरकार के मुताबिक देश की अर्थव्यवस्था लगातार मजबूत हो रही है। बीते एक दशक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल और उनकी लीडरशिप से जुड़ी एक रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की इकोनॉमी आने वाले समय में चीन का 'वास्तविक विकल्प' बनकर उभर सकती है।
विज्ञापन


संकट में चीन की अर्थव्यवस्था, भारत के लिए बड़ा अवसर है
भारत की आर्थिक नीतियों और देश की अर्थव्यवस्था पर सीएनएन की रिपोर्ट के मुकाबिक कई विशेषज्ञों ने स्वीकार किया है कि भारत चीन का 'वास्तविक विकल्प' बनने की क्षमता है। इस रिपोर्ट में भारतीय शेयर बाजार (सेंसेक्स और निफ्टी) के संवेदी सूचकांक नई ऊंचाई पर पहुंचने का जिक्र है। इसके मुताबिक प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) प्रवाह लगातार बढ़ रहा है। बुनियादी ढांचे में मजबूत निवेश का जिक्र करते हुए रिपोर्ट में कहा गया है कि चीन संपत्ति संकट के अलावा त्वरित पूंजी बहिर्वाह यानी निवेशकों के बाजार से जल्दी पैसा निकालने के साथ-साथ आर्थिक संकट से भी जूझ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें